- Back to Home »
- Religion / Social »
- जलने को तैयार रावण.....
Posted by : achhiduniya
22 October 2015
लोगो को अच्छाई के प्रति प्रेरित करने और बुराई का अंत किस प्रकार होता है।यह दिखाने के लिए हर साल भारतीय संस्कृति के अनुरूप दशकों से चली आ रही परंपरा का आज फिर अनुसरण होगा।
बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन कस्तूरचंद पार्क में शाम 4 बजे होगा।
वही दूसरी तरफ नागपुर के दीक्षा भूमी मे डॉ. बाबासाहब आंबेडकर स्मारक समिति की ओर से 59वें धम्मचक्र प्रवर्तन दिन पर आयोजित दीक्षाभूमि का प्रमुख समारोह को शाम छह बजे आयोजित किया गया है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह, कर्नाटक के सामाजिक कल्याण व पिछडा वर्ग
कल्याण मंत्री एच. अंजय्या, पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, सामाजिक न्याय मंत्री राजकुमार बडोले, पूर्व सामाजिक न्याय मंत्री शिवाजीराव मोघे, महापौर प्रवीण दटके प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। स्मारक समिति के अध्यक्ष भदंत आर्य नागार्जुन सुरई ससाई कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।


