- Back to Home »
- Sports »
- विराट की बदौलत जीत..... महेंद्र सिंह धोनी
Posted by : achhiduniya
24 October 2015
चौथा वनडे भारत के लिए में करों या मरों वाला था लेकिन विराट की शतकीय पारी ने भारत को सीरीज में वापसी दिलाई है। विराट ने 140 बोलों में 138 रन की पारी खेली। जीत में अहम भूमिका निभा चुके विराट के लिए धोनी ने कहा, विराट ऐसा खिलाड़ी है, जो हमेशा अपने खेल में सुधार को लेकर उत्सुक रहता है।
यहां तक कि जब वह 60 या 70 रन बनाकर पैवेलियन लौटता है, तो विराट को शतक नहीं बना पाने का मलाल रहता है। विराट अपनी मानसिकता से हमेशा बड़ी पारी खेलता है जिससे बड़ा स्कोर हासिल करने में आसानी होती है। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की।

