- Back to Home »
- Lifestyle / GreatAchievers »
- शादी के बाद क्या सोचती है.....लड़किया...?
Posted by : achhiduniya
23 October 2015
शादी का लड्डू जो खाए सो पछताए जो ना खाए वो भी पछताए। शादी को लेकर लोगो मे अलग-अलग सोच है जैसे इसे कोई अपने अकेले पन जीवन की वीरानी को दूर करने का जरिया समझता है,तो कोई अपने सुख दुख को किसी अपने के साथ बांटने का,तो कोई इसे प्रक्ति का अनमोल तोहफा जिससे दो अलग-अलग जिस्म एक दूसरे के प्यार मे बंधकर नए जीवन की उत्पत्ती का हिस्सा बनते है।
वही लड़किया शादी के बाद होने वाली सुहागरात से ख़ासी डरी हुई रहती है। एक तरफ उनके मन में शादी को लेकर ढेर सारी तैयारियों का, रस्मों-रिवाजों का क्रेज होता है, वहीं उनके मन में नए घर में जाने की घबराहट भी होती है कि उसके साथ वहां कैसा व्यवहार होगा। लड़की के मन में इस रात को लेकर बहुत सारी उलझनें होती हैं, लेकिन शादी की अगली सुबह लड़की के लिए एक नए जीवन में प्रवेश करने जैसी होती है। ऐसे में उसके मन में तरह-तरह के सवाल और संशय आते-जाते हैं। लड़की के मन में यह बात आती है कि उसका अपना लाइफ पार्टनर चुनने का फैसला सही था या नहीं।
कहीं ऐसा तो नहीं कि यह परिवार उसकी सोच के बिल्कुल परे है। लड़की के दिमाग में यह बात बड़ी गहराई से बैठी होती है कि उसे सुबह जल्दी उठना है। उसे काम की चिंता होती है कि उसे अगली सुबह काम कैसे करने हैं। अगली सुबह वह कैसे कपड़े पहने। हर लड़की चाहती
है कि
वह खूबसूरत
दिखे।
ऐसे में
कपड़ों
के चयन
को लेकर
ज्यादातर
लड़कियां
असमंजस
की स्थिति
में ही
रहती हैं।


