- Back to Home »
- Crime / Sex »
- जमाखोरो पर सरकार की नकेल ....... .
Posted by : achhiduniya
24 October 2015
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने दाल आयातकों और संबंधित मंत्रालयों के अधिकारियों के साथ बैठक की। भारतीय दलहन एवं अनाज संघ के अध्यक्ष प्रवीण डोंगरे ने कहा, दाल के दाम तभी नीचे आएंगे, जब यह पर्याप्त मात्रा में सुलभ हो । इस बीच 10 राज्यों में अब तक मारे गए 3,149 छापों में 50,656 टन दाल जब्त की जा चुकी है।
महाराष्ट्र में छापों की कार्रवाई में 7,033 टन दाल जब्त की गई। दालों के भाव में लगातार तेजी के बीच दाल-दलहन के आयातकों ने प्रतिदिन एक लाख किलो तुअर दाल 135 रुपए किलो के भाव पर उपलब्ध कराने की पेशकश की है। दाल की कीमतों में तेजी के बीच किसान दलहन की खेती को लेकर उत्साहित हैं।

