- Back to Home »
- International News »
- नेपाल में सरकार बनाने की कवायत शुरू.........
Posted by : achhiduniya
09 October 2015
नेपाल के राष्ट्रपति राम बरन यादव ने कुछ दिनों पहले देश के सभी राजनीतिक दलों से एक हफ्ते के भीतर नई सरकार के गठन का आह्वान किया था। राष्ट्रपति यादव ने प्रधानमंत्री
सुशील कोइराला के अनुरोध पर यह आह्वान किया था। काठमांडू पोस्ट के अनुसार नेपाल में 20 सितंबर को जारी संविधान के तहत जल्द ही नेपालवासियों
को नए राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व संसद अध्यक्ष मिलेंगे।
संविधान के पारित होने के बाद संसद का पहला सत्र शुरू हुआ। नेपाल के प्रधानमंत्री पद का चुनाव रविवार को होगा और उम्मीदवारी का नामांकन कल से शुरू होगा।राष्ट्रपति राम बरन यादव ने शुक्रवार को बहुमत सरकार को चुनने के लिए संसद में बैठक बुलाई है।

