- Back to Home »
- Lifestyle / GreatAchievers »
- जल्द ही दुश्मन के छक्के छुड़ाएगी लड़ाकू महिलाए......
Posted by : achhiduniya
09 October 2015
भारतीय वायुसेना पहली सेवा है, जिसमें महिलाओं को लड़ाकू शाखा में शामिल करने की योजना बनाई जा रही है। इससे पहले ये सेवाएं महिलाओं को लड़ाकू भूमिका में लेने के विचार से सहमत नहीं थी। वही भारतीय वायुसेना की 83वीं वर्षगांठ के अवसर पर एयर चीफ मार्शल अरूप राहा ने महिला पायलटों को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है।
उन्होने कहा हमारे यहां महिलाएं परिवहन विमान और हेलीकॉप्टरों को पहले से ही उड़ा रही हैं।अब भारत की युवा महिलाओं की महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम उन्हें लड़ाकू विमान ईकाई में भी नियुक्त करने की योजना बना रहे हैं। फिलहाल भारतीय वायुसेना सात क्षेत्रों में महिलाओं को तैनात करती है।ये क्षेत्र हैं- प्रशासन, साजोसामान, मौसम विभाग, नेविगेशन, शिक्षा,एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग-मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल और अकाउंट्स.एयरफोर्स में इस समय लगभग 1500 महिलाएं तैनात हैं।
इनमें से 94 पायलट हैं और 14 नेविगेटर हैं। सभी प्रक्रियाए ठीक रही तो भविष्य मे दुश्मन के छक्के छुड़ाती दिखेगी लड़ाकू महिलाए जिससे उनका देश की सेवा मे अहम योगदान साबित होगा।


