- Back to Home »
- Lifestyle / GreatAchievers »
- बालो मे नई चमक और सुंदरता के लिए अपनाए..........?
Posted by : achhiduniya
09 October 2015
सभी को अपने बालों से खासा प्यार होता है। ब्यूटीफुल
दिखने के लिए वे कई तरीकों से अपने बालों को सजाते संवारते हैं। जिनके बाल थोडे पतले
होते हैं उन्हें अपने बालों की वॉल्यू कम दिखाई देने की चिंता लगी रहती है। आइए यहां
जानें कि कैसे आप अपने बालों का वॉल्यू बढा सकती- सकते हैं। ड्राय शैम्पू मतलब
जिसमें पानी का यूज नहीं करना पडे,
लेकिन गीले बालों में ड्राय शैम्पू लगाएं। ये आपके गीले बालों में बाइंड हो जाता है और इंस्टेंट
थिक ट्रेसेस देता है।
कुछ लगा रह जाए तो ब्रश-आउट कर दें। अपने बाल अप-साइड-डाउन कर
लें और फिर ड्राय करें। इस तरह आपके रूट्स बालों क्राउन से लिफ्ट हो जाएंगी और एक वॉल्यूम
क्रिएट करेंगी। इसी तरह अपने बाल सुखाएं जब तक ये 90 फीसद तक ड्राय नहीं हो जाते। यदि आप नियमित हेयर कलर
कराती हैं तब जोजोबा का तेल आपके लिए बेहतरीन विकल्प है। इससे क्षतिग्रस्त,रंगीन और रूखे बालों को रिपेयर किया जा सकता है। ज्यादातर
लोगों के हेयर पाटिर्ंग फिक्स रहते हैं। कुछ के पाटिर्ंग तो उनके सिग्नेचर स्टाइल बन
जाते हैं। हमेशा एक ही तरह से बाल में कंघी करेंगे तो ये फ्लैट नजर आएंगे। उलटे साइड पर बालों की पाटिर्ंग करें। इससे भी आपके
बाल बहुत घने दिखाई देंगे।
आप आयुर्वेदिक तेल भी उपयोग में ला सकती हैं। नारियल का
दूध बालों के लिए उतना ही कारगर है जितना कि उसका ऑइल वैसे बालों के लिए सबसे बेहतर
नारियल का तेल होता है जो बाजार में बहुत ही आसानी से मिल जाता है। इसके अलावा तिल
और बादाम का ऑइल भी यूज किया जा सकता है। सबसे अहम बात यह है कि बालों को घना, चमकदार और स्वस्थ रखने के लिए तनाव से बचें। तनाव बालों
को बुरी तरह प्रभावित करता है। अत: बालों की खूबसूरती के लिए मसाज के साथ-साथ तनावमुक्त
रहना भी जरूरी है।


