- Back to Home »
- Religion / Social »
- धर्म से बड़कर है इंसानियत और भाईचारा......
Posted by : achhiduniya
19 October 2015
देश मे
एक तरफ
बीफ पर
हो या
पुरस्कार
लेने और
लौटने के
साथ या
एक दूसरे
पर स्याही
फेकने
की राजनीती
गरमा रही
है। वही
दूसरी
तरफ नोएडा
के सेक्टर-20 के
हनुमान
मंदिर
से निकली
भगवान श्रीराम
की बारात
में शहर
के मुसलमानों
के अलावा
अन्य धर्मों
के लोगों
ने भी
बढ़चढ़
कर हिस्सा
लिया।
सैकड़ों
की संख्या
मौजूद
लोगों
ने जय
श्रीराम
के नारे
लगाए।
मुस्लिम
समाज के
लोगों
ने राम
की झांकी
में बढ़चढ़
कर हिस्सा
लिया,इतना
ही नहीं
मुस्लिम
समाज के
लोगों
ने राम
की बारात
का जोरदार
स्वागत
भी किया।
इस झांकी
में शामिल
हुए मुस्लिमों
ने जय
श्रीराम
के नारे
लगाकर
हिंदू-मुस्लिम
एकता की
एक नई
मिसाल
पेश की
है। बारात
में शामिल
मुस्लिम
समुदाय
के सुलेमान
और सलीमुद्दीन
का कहना
है कि
सभी धर्मों
के लोगों
को अपने
त्योहार
मिलजुल
कर मनाने
चाहिए।

