- Back to Home »
- Agriculture / Nature »
- मुख्यमंत्री फडणवीस से मिलकर करेंगे चर्चा......पालकमंत्री बावनकुले
Posted by : achhiduniya
19 October 2015
महाराष्ट्र विदर्भ के चुल्हाड सिहोरा परिसर में इन दिनों धान की फसल पर कीडों का प्रकोप बढ गया है। पिछले साल की अपेक्षा इस वर्ष अंचल के किसानों को अच्छी फसल होने की उम्मीद थी।अंचल में धान की फसल पर मावा तुडतुडा, करपा, खोड कीडा नामक बीमारी ने अपने पांव पसार दिए हैं। इससे किसान चिंतित नजर आ रहे है। किसानों ने अपने खेतों में एच.एम.टी. केसर, आर.आर 64, आदि की बुआई की है।
हालांकि कीडों की रोकथाम के लिए किसान विविध प्रकार की दवाइयों का छिडकाव करते नजर आ रहे हैं। लेकिन उचित मार्गदर्शन के अभाव में कीडों का प्रकोप बढता जा रहा है। पिछले वर्ष भी बीमारी होने के कराण फसल बर्बाद हो गई थी।इसमें किसानों को काफी नुकसान उठाना पडा था। इस बार भी धान की फसल कीडों की चपेट में आने से अंचल के किसान परेशान नजर आ रहे हैं। वही नागपुर के रविभवन स्थित सभागृह में राष्ट्रीय फसल बीमा योजना पर समीक्षा बैठक ली गई। इस अवसर पर पालकमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि किसानों को राष्ट्रीय फसल बीमा योजना का तुरंत लाभ दिया जाना चाहिए।
पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा है कि राष्ट्रीय फसल बीमा योजना का अधिकतम किसानों को लाभ दिलाने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से चर्चा की जाएगी। कलेक्टर कुर्वे ने बताया कि फसल बीमा कंपनी लाभार्थी किसानों की सूची सीधे उस बैंक को देती है, जहां से उनके प्रीमियम का भुगतान किया गया। लाभार्थी के बैंक खाते में फसल बीमा की राशि सीधे जमा कराई जाती है। बैठक में पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, जिला परिषद अध्यक्षा निशा सावरकर, कलेक्टर सचिन कुर्वे,पोलिस अधिक्षक डॉ आरती सिंग ,जिला परिषद की सीईओ शिवाजीराव जोंधले, उपस्थित थे।

