- Back to Home »
- Health / Kitchen »
- बाजार मे जल्द मिलेगा देसी पिज्जा और बर्गर........ .
Posted by : achhiduniya
19 October 2015
मार्केट मे मिलने वाले डोमिन,मैक्डॉनल्ड्स
के पिज्जा,बर्गर की मांग और उनकी बड़ती कीमतों व क्वालिटी को देखते हुए। जैव प्रौद्योगिकी
तकनीक और महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत यूपी के अलीगढ जिले के टप्पल खंड के पांच
गांवों को इस योजना के लिए चुना गया है तथा इन गांवों में 20 स्वयं सहायता समूहों का गठन कर इन महिलाओं को
पिज्जा, बर्गर और बेकरी
उद्योग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
वही बहुराष्ट्रीय
कंपनियों के एकाधिकार को समाप्त करने के लिए गांवों की महिलाएं गेहूं और जौ के आटे से पिज्जा एवं
बर्गर बनाएंगी और विभिन्न पेय पदार्थों
में चीनी की जगह गुड़ का प्रयोग करेंगी। नवीनतम तकनीकों से अनजान और आर्थिक तंगी से
जूझ रहे इन गांवों में जल्दी ही बेकरी की एक-एक इकाई की स्थापना की जाएगी। भारतीय
कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) के प्रधान वैज्ञानिक जय प्रकाश सिंह डबास के अनुसार बेकरी उद्योग में पिज्जा और बर्गर के अलावा पौष्टक
और स्वादिष्ट बिस्किट, ब्रेड और रस का भी
बडे पैमाने पर उत्पादन किया जाएगा।

