- Back to Home »
- Health / Kitchen »
- शाकाहारी पनीर बिरयानी.....
Posted by : achhiduniya
13 October 2015
त्यौहारो
का समय
आते ही
खाने-पीने
के नवीन
व्यंजन
बाजार
मे मिलने
शुरु हो
जाते है।किसी
को मीठा
पसंद होता
है तो
कोई नमकीन
ज्यादा
पसंद करता
है। कोई
तीखे के
तरफ तो
खट्टे-मिट्ठे
की तरफ
आकर्षित
होता है।
वही कई
लोग जूस
तो कोई
मीठी लस्सी
को चाहता
है। यह
तो हो
गए बाजार
मे मिलने
वाली चीजे
अगर आपके
घर पर
कोई मेहमान
आ जाए
तब आप
क्या.....?
करेंगे
उन्हे
कौनसी
चीज खिलाएँगे
जिससे
वे आपकी
तारीफ
किए बिना
नही रह
सके। आइए
आज आप
और हम
मिल कर
शाकाहारी
पनीर बिरयानी
बनाकर
मेहमानो
का दिल
जीतने
की कोशिश
करे।सबसे पहले
इसे बनाने
के लिए
सामग्री
नोट कर
ले:- हरा धनिया पाउडर-1 छोटा चम्मच,पुदीना-1 बड़ा चम्मच, तंदूरी मसाला-1 छोटा चम्मच,इलाइची पाउडर-आधा छोटा चम्मच,बादाम-2 बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ,घी-3 बड़े चम्मच,मक्खन-3 बड़े चम्मच,टोमेटो प्यूरी-1 कप,हरी मिर्च-2,लहसुन-4 कलियां,अदरक-1 टुकड़ा बारीक कटा हुआ,
बासमती चावल-4 कप उबला हुआ,पनीर-250 ग्राम,काजू पेस्ट-1/4 चौथाई कप,क्रीम-आधा कप,प्याज-1 कप फ्राई किया हुआ और 1 बारीक कटा हुआ,हल्दी पाउडर-1 छोटा चम्मच,दालचीनी-3 छोटे पीस,लौंग-3,बड़ी इलायची-2,छोटी इलाचयी-4,काली मिर्च-चौथाई छोटा चम्मच, नमक-स्वादानुसार।सामग्री एकत्रित होने के बाद अब बनाने की विधि पर ध्यान देते है:- सबसे पहले एक पैन में घी गर्म करें। घी गर्म होने पर उसमें पनीर के टुकड़े डालें और सुनहरे होने तक फ्राई कर लें। अब पनीर के टुकड़े निकाल कर अलग बर्तन में रख लें। बचे हुए तेल में दालचीनी,लौंग,बड़ी इलाइची,छोटी इलाइची,काली मिर्च डालें और तीस सेकेंड के लिए भूल लें। उसके बाद प्याज,हरी मिर्च,अदरक,लहसुन डालें और दो मिनट के लिए फ्राई कर लें।
अब सारे पाउडर वाले मसाले डालें और चलाएं उसके बाद टोमेटो प्यूरी डालें और दो दो मिनट के लिए भूनें।अब इसमें काजू पेस्ट और क्रीम डालें और अच्छी तरह से मिला लें। अब इस मिश्रण में फ्राई पनीर डालें और छ:-सात मिनट के लिए पका लें और गैस बंद कर दें।अब एक पतीले को गैस पर धीमी आंच में चढ़ाएं और उसमें एक तिहाई 1/3 उबले हुए चावल लेकर उसकी पर्त बिछा दें। उसके ऊपर आधे पनीर मिश्रण की पर्त लगा दें। उसके बाद फिर एक तिहाई चावल की पर्त बिछाएं और ऊपर से बचे हुए पनीर मिश्रण को बिछा कर ऊपर से बचे हुए चावल की लेयर लगा दें।
उसके ऊपर से फ्राइड प्याज और पुदीना-हरा धनिया डालें और बर्तन को फॉएल पेपर से कवर करके पन्द्रह मिनट पका लें।अब आपकी पनीर बिरयानी तैयार है। इसे गर्मा-गरम निकालें और सर्व करें।



