- Back to Home »
- National News »
- भारत के लिए अच्छी खबर है..........
Posted by : achhiduniya
22 October 2015
भारत अपनी कुल तेल जरुरतों का दो तिहाई से अधिक आयात करता है और कुल आयात में इसकी हिस्सेदारी करीब 30 प्रतिशत है। तेल की कीमतों में एक डॉलर की कमी से देश को करीब 40 अरब रुपए की बचत होती है। विश्व बैंक ने 2015 के लिए कच्चे तेल की कीमतों के बारे में अनुमान को घटा कर 52 डॉलर प्रति बैरल कर दिया है। उसने अपनी जुलाई रिपोर्ट में इसके 57 डॉलर प्रति बैरल रहने की बात कही थी।
इससे भारत सरकार के खजाने में अतिरिक्त बचत हो सकती है। बैंक के तिमाही जिंस बाजार परिदृश्य में कहा गया है कि संशोधित अनुमान वैश्विक आर्थिक प्रदर्शन में नरमी, तेल का अत्यधिक भंडार तथा अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबंध हटने के बाद ईरान से तेल निर्यात बढने की संभावना को प्रतिबिंबित करता है। रिपोर्ट के मुताबिक बैंक का ऊर्जा मूल्य सूचकांक 2015 की तीसरी तिमाही में इससे पूर्व तिमाही के मुकाबले 17 प्रतिशत लुढक गया।
ऊर्जा की कीमतें 2015 में 2014 के मुकाबले औसतन 43 प्रतिशत कम रहने की संभावना है। ऊर्जा को छोडकर अन्य जिंसों की कीमतों के बारे में विश्व बैंक की रिपोर्ट में तीसरी तिमाही में 5.0 प्रतिशत की गिरावट की बात कही गई है। साथ अनुमान जताया गया है कि गैर-ऊर्जा कीमतों में 2015 में पिछले साल के मुकाबले 14 प्रतिशत की गिरावट आएगी।


