- Back to Home »
- Property / Investment »
- कैश की बजाय पहला डिजिटल पेमेंट राष्ट्र…..स्वीडन
Posted by : achhiduniya
18 October 2015
भारत देश को डिजिटलाइजेशन करने पर ज़ोर दिया जा रहा है साथ ही प्लास्टिक के नोटो को भी चलन मे लाने की सरकार पहल करने कि सोच रही है।जिससे नकली नोटो और काले धन के रूप मे इस्तेमाल को रोका जा सके और इन करेंसिस को बनाने मे लगने वाले तथा रख-रखाव के खर्चो मे कमी लाई जा सके।
वही स्वीडन में छोटी से छोटी खरीदारी के लिए बैंक कार्ड का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। स्वीडन में कई बैंक ऐसे है जिनकी सभी शाखाएं 100 प्रतिशत डिजिटल है,जहां कैश पेमेंट का कोई मतलब नहीं है। सभी बैंकों ने एडवांस आईटी सिस्टम को अपना लिया था। जिससे पेमेंट में आसानी तो आती है ही साथ ही खर्च भी बहुत कम होता है। स्वीडन ने तेजी से मोबाइल पेमेंट सिस्टम का यूज हो रहा है जिसकी वजह से जल्द ही स्वीडन दुनिया का पहला कैशलेस राष्ट्र बन जाएगा।
इसके साथ ही यहां कैश का इस्तेमाल बहुत ही कम है और बहुत ही तेजी से घट रहा है। अध्ययन में पता चला है कि स्वीडन साइबर अपराध पर काबू पाने में काफी हद तक कामयाब रहा है इसलिए स्वीडन के लोग कैश की बजाय डिजिटल पेमेंट ज्यादा करने लगे है।जिसके चलते स्वीडन दुनिया का पहला कैशलेस देश बनने जा रहा है।


