- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- कौन है पिन कोड का जनक........?
Posted by : achhiduniya
08 October 2015
आपने अक्सर पिन कोड के बारे मे सुना होगा । जब आप किसी को पत्र लिखते है तो उस पत्र मे सही पते के साथ पिन कोड नंबर डालते है,जिससे वह सही व्यक्ति या संस्था मे पहुच पाता है। इस पिन कोड का महत्व यह होता है की उस पूरे प्रभाग या उस ऐरिया मे जो पोस्ट आफिस होगा वह उसे दर्शाता है। जिससे संबन्धित व्यक्ति या संस्था का पता तुरंत लगाकर पत्र पहुचाने मे आसानी होती है।
इसलिए पिन कोड डालने की हिदायत दी जाती है। पिन का मतलब होता है, 'पोस्टल इंडेक्स नंबर' और जिप का मतलब होता है, 'जोनिंग इम्प्रूवमेंट प्लान'। अमेरिका के फिलाडेल्फिया में पोस्टल इंस्पेक्टर के रूप में काम करते हुए रॉबर्ट मून ने इसे डेवलप किया था।
हालांकि उन्होंने सिर्फ 3 डिजिट का प्रपोजल दिया था फिर भी उन्हें 'फादर ऑफ द जिप कोड' माना जाता है।


