Posted by : achhiduniya 25 October 2015

मित्रो प्रणाम......आज देश की हालत क्या.....?यह आप सभी जानते है। महंगाई हो, बेरोजगारी हो,भ्रष्टाचार हो, क्राइम का बड़ता स्तर हो नेता-अभिनेता-जनता हर कोई एक दूसरे पर ही दोष मड़ते नजर आते है। आज कोई भी उत्पन्न समस्या का समाधान ढूढने का नही सिर्फ दूसरे को नीचा दिखाने का ही प्रयास कर रहा है। अगर इन बांतों को नजर अंदाज किया जाए तो भारत का हर नागरिक देश के लिए कुछ भी कर सकता है,चाहे वह छोटा हो या बड़ा इससे कोई फर्क नही पड़ता। सिर्फ एक अच्छे प्रयास करने की जरूरत है। आइए आपको एक छोटी सी लेकिन बड़ी सीख और प्रेरणा देने वाली कहानी सुनाते है। 

जब लंका विजय के लिए नल-नील समुद्र पर सेतु बनाने में लगे थे, तब कई भालू-वानर भी राम नाम लिखे पत्थर और पेड़ों की शाखाएं ला रहे थे। एक गिलहरी यह सब कुछ देख रही थी, वह मर्यादा पुरुषोत्तम के पास आई और बोली, 'हे भगवन मै भी आपके इस नेक काम में सहायता करना चाहती हूं। प्रभु ने उस गिलहरी को आज्ञा दे दी। मगर, गिलहरी शिलाखंड नहीं उठा सकती थी। इसलिए उसने अपने लिए काम निकाला वह बार-बार समुद्र में स्नान करके रेत पर लोट-पोट होती और सेतु पर दौड़ जाती, और सेतु पर जाकर अपने शरीर पर लगी रेत को गिरा देती। उसका यह कार्य बिना रुके चलता रहा। गिलहरी की इस लगन को श्रीराम बड़े कौतुहल से देख रहे थे। उस छोटे जीव की ओर किसी का ध्यान नहीं था। 
भगवान श्रीराम ने संकेत से हनुमानजी को पास बुलाया और उस गिलहरी को लाने के लिए कहा, हनुमानजी ने गिलहरी को रघुनाथजी के पास लाए। प्रभु ने उस नन्हें से जीव से पूछा, तुम सेतू पर क्या रही थीं? तुमको भय नही लगता कि कपियों या रीछों के पैरों के नीचे सकती थीं या कोई वृक्ष अथवा शिलाखंड तुम्हारे ऊपर गिर सकता था। गिलहरी ने कहा कि आपके सेवकों के पैरों के नीचे मेरी मृत्यु हो जाए, यह तो मेरा सौभाग्य है। सेतु में बहुत बड़े-बड़े शिलाखंड और वृक्ष लगाए जा रहे हैं। ऊंची-नीची भूमि पर चलने में आपको कष्ट होगा, यह सोच कर पुल के छोटे-छोटे गड्डों में रेत भर देने का प्रयत्न कर रही थी। गिलहरी की बात सुनकर भगवान श्रीराम प्रसन्न हो गए उन्होंने अपने बाएं हाथ पर गिलहरी को बैठा लिया। 
जगत पालक ने उस जीव को वह आसन दे रखा था, जो किसी भक्त को भी प्राप्त नहीं होता। कहते हैं इस सेवा भाव को देखकर श्रीराम ने गिलहरी की पीठ पर स्नेह से अपना हाथ फिराया। तभी से गिलहरी की पीठ पर प्रभू की अंगुलियों के चिन्ह स्वरूप में तीन श्वेत रेखाएं पीठ पर बन गईं।यह तो थी एक कहानी अगर सभी देश वासी सिर्फ अपनी शक्ति,युक्ति और पुरुषार्थ से एक अच्छा प्रयास करे तो इस देश को अच्छी दुनिया बनने से कोई नही रोक सकता समय है देश के लिए....... एक छोटा सा योगदान देने का।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ईरान-इजरायल युद्ध ने किसान-व्यापारियों को दे दी टेंशन, मुंबई के JNPT पोर्ट पर कंटेनरों की कतार।@ नीतीश के बेटे निशांत की पॉलिटिक्स में ग्रैंड एंट्री।@ ईरान में खामेनेई की हत्या पर सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी ने उठाए सवाल, कहां- संसद में हो चर्चा।@ PM मोदी के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ बने डिजिटल दुनिया के बेताज बादशाह।@ खामेनेई की मौत पर जम्मू -कश्मीकर में पत्थ रबाजी, पुलिस की चेतावनी- कड़ी कार्रवाई होगी।@ बिना घूस भर्ती, उम्र सीमा में 5 साल की राहत, 7वां वेतन आयोग लागू,बंगाल में अमित शाह का बड़ा वादा।@ सेक्स क्राइम की जानकारी नहीं थी-एपस्टीन केस में बिल क्लिंटन से पूछताछ का वीडियो जारी, हिलेरी का फूटा गुस्सा।@ युवाओं को नशों के खतरे से बचाने के लिए पंजाब सरकार की लड़ाई लगातार जारी रहेगी- CM भगवंत मान।@ DTC बसों में पिंक कार्ड अनिवार्य करने पर सियासी घमासान, सौरभ भारद्वाज ने लगाए बीजेपी पर आरोप।@ ईरान के स्कूल में मारी गईं 165 बच्चियों के लिए JCB से खोदी गईं कब्रें।@ ईरान पर इजरायल-अमेरिका का हमला, पाकिस्तानियों पर टूटा कहर। @ भिंड में बुजुर्ग महिला से पुलिस ने की मारपीट! DIG ने चौकी प्रभारी को किया लाइन अटैच।@ नायब सिंह सरकार का बजट हरियाणा के लोगों के सपनों को तोड़ने वाला बजट- अनुराग ढांडा।@ खाड़ी देशों में फंसे युवाओं और विद्यार्थियों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है पंजाब सरकार-सीएम भगवंत मान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -