- Back to Home »
- State News »
- उत्तर भारतीय सभा का आयोजन.....
Posted by : achhiduniya
08 October 2015
महाराष्ट्र को अपनी कर्म भूमी [मौसी] और उत्तर भारत को अपनी मात्रभूमि[माँ] का दर्जा देने वाले महाराष्ट्र मे स्थित उत्तर भारतीयो के सालाना अधिवेशन का आयोजन नागपुर के कस्तूरचंद पार्क मे दिनाक 11/10/2015
को शाम 4 बजे से 8 बजे तक रहेगा. समाज के प्रति अपने असीम योगदान के चलते सांसक्रतिक,सामाजिक विकास के लिए पिछले छ:वर्षो कार्य मे लगी हुई है। अब तक एक लाख पचास हजार लोग सदस्यता के माध्यम से उत्तर भारतीय सभा से जुड़ चुके है। इस अधिवेशन मे 300 प्रतिनिधियों के अलावा हजारो की संख्या मे सभा के सदस्यो के शामिल होने की संभावना है।
जिसमे मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निरूपम,कमलनाथ [सांसद मध्य प्रदेश],सुमित अवस्थी [आय बी एन-7],नरेश अग्रवाल [सांसद उत्तर प्रदेश],ताम्रध्वज शाहु [सांसद छत्तीसगढ] नरेश शर्मा [राजस्थान],आरिफ नसीर खान [पूर्व मंत्री महाराष्ट्र],राज बब्बर
[अभिनेता+सांसद],
मालिनी अवस्थी [प्रसिद्ध गायिका],राजा छत्तीसगढिया अनुज शर्मा[अभिनेता छत्तीसगढ] शामिल होंगे। इस अधिवेशन सभा के साथ ही समाज के प्रति अपना अलग-अलग क्षेत्रों मे योगदान देने वाले समाज भूषणों को सम्मानित किया जाएगा। पत्रकारिता क्षेत्र से संजय तिवारी,चिकित्सा क्षेत्र से डॉ पिनाक द्ंदे,डॉ संजीव चौधरी,पूर्व पुलिस अधिकारी रामलखन यादव,सामाजिक कार्य क्षेत्र से राधेश्याम सारडा व पुरुषोतम लोणारे,शिक्षा क्षेत्र से जफर अहमद खान इन सभी को समाज गौरव के रूप मे सम्मानित किया जाएगा।
वही महाराष्ट्र मे किसानों की सहायता के लिए एक अच्छी राशी का चेक भेट के स्वरूप दिया जाएगा। यह जानकारी पत्र-परिषद के माध्यम से उत्तर भारतीय सभा के विदर्भ अध्यक्ष उमाकांत अग्निहोत्री ने दी इनके साथ राम प्रताप शुक्ला,विजय तिवारी,गोमती प्रसाद,प्रवीण सिंग,जय प्रकाश पांडे,रामनरेश मिश्रा ,टी पी तिवारी आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।


