- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- राजश्री की.....प्रेम रतन धन पायो……फिल्म समिक्षा
Posted by : achhiduniya
10 November 2015
सूरज बडजात्या एक बार फिर सलमान खान यानी अपने प्रेम को एक नए अवतार में परदे पर ला रहे हैं। राजकुमारी के रोल में सोनम कपूर हैं। सहायक भूमिकाओं में नील नितिन मुकेश, स्वारा भास्कर, अरमान कोहली और अनुपम खेर हैं। दीपावली पर गुरुवार 12 नवंबर को फिल्म रिलीज होने वाली है। इससे फिल्म को चार दिनों का पहला वीकेंड मिलेगा। दीपावली की छुट्टियों का फायदा जरूर मिलेगा। इस फिल्म का बजट सौ करोड रुपए से ज्यादा आंका जा रहा है। राजश्री के इतिहास में ये सबसे महंगी फिल्म बनी है। फिल्म की मार्केटिंग और प्रमोशन को भी बडी योजनाएं रहीं।
खुद सलमान और सोनम ने फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोडी। फिल्मी कारोबार के जानकारों के अनुसार इस फिल्म को 5000 प्रिंट्स पर रिलीज किया जा रहा है। सूरज बडजात्या और सलमान का रिश्ता 1989 से है, जबकि राजश्री में 'मैंने प्यार किया' बनी थी। इस फिल्म की कामयाबी के बाद सूरज-सलमान की जोडी ने 'हम आपके हैं कौन' में सफलता का शिखर छूआ। 'हम साथ साथ हैं' के साथ एक और सफलता अर्जित की। 1999 में रिलीज हुई 'हम साथ साथ हैं' के 19 साल के बाद सूरज और सलमान की जोडी की वापसी 'प्रेम रतन धन पायो' का सबसे बडा आकर्षण माना जा रहा है।राजश्री की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' पर सारी निगाहें आ टिकी हैं। राज घरानों की कहानी को लेकर बनी इस फिल्म को भव्यता का जामा पहनाने में कोई कसर नहीं छोडी गई है। बजट के मामले में भी फिल्म को लेकर कोई कमी नहीं रखी गई है। इसे सलमान की सबसे बडी फिल्म माना जा रहा है।