- Back to Home »
- Tours / Travels »
- जलमार्ग सबसे कम खर्चीला परिवहन..... जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी
Posted by : achhiduniya
07 December 2015
केंद्रीय सडक परिवहन व जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने कहा राष्ट्रीय राजमार्ग बेहद महत्वपूर्ण है,लेकिन जलमार्ग सबसे अधिक महत्वपूर्ण हैं। चीन में 47 प्रतिशत वस्तु एवं यात्री यातायात जलमार्ग के जरिए होता है। कोरिया में 43 प्रतिशत और जापान में 44 प्रतिशत माल एवं यात्री परिवहन जलमार्ग के जरिए होता है। यूरोपीय देशों में भी 40 प्रतिशत माल एवं यात्री परिवहन जलमार्ग के जरिए होता है।
भारत में यह सिर्फ 3.5 प्रतिशत है। गडकरी ने कहा,सडक मार्ग से लागत 1.50 रुपए प्रति किलोमीटर है तो रेल के जरिए एक रुपए और जलमार्ग के जरिए यह 25 पैसे प्रति किलोमीटर है। सरकार परिवहन के लिए जलमार्ग को बढावा देने के उद्देश्य से गंगा नदी पर 30 बंदरगाह बना रही है। सरकार का मानना है कि अंतर्देशीय जलमार्ग निर्यात बढाने, वस्तु एवं यात्री परिवहन को सस्ता बनाने के लिहाज से अच्छा साबित हो सकता है।