- Back to Home »
- National News »
- कर्मचारियो को 6% अधिक महंगाई भत्ता... मोदी सरकार का तोहफा........
Posted by : achhiduniya
25 March 2016
प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की हुई बैठक में कई फैसलों पर मुहर लगाई
गई। संचार मंत्री
रविशंकर प्रसाद ने बताया कि 6 फीसदी डीए बढाने के फैसले से 50
लाख कर्मचारियों तथा 58 लाख पेंशनभोगियों को फायदा
होगा। अब कुल महंगाई भत्ता 125 प्रतिशत हो जाएगा। यह वृद्धि छठे
वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर तय फॉर्मूले के अनुरूप की गई है। डीए में इस वृद्धि
से सरकार पर प्रति वर्ष 6796. 50 करोड रुपए तथा पेंशनभोगियों
को मिली वृद्धि से 7929.24 करोड रुपए का बोझ पडेगा। सरकार ने
ग्रामीण क्षेत्र में सबके लिए आवास योजना के तहत अगले तीन वर्षों में 81,975
करोड रुपए की लागत से एक करोड पक्के मकान बनाने का निर्णय किया है।
बैठक में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को लागू करने की मंजूरी दी गई। केंद्र सरकार
ने अपने कर्मचारियों को होली का तोहफा देते हुए उनके महंगाई भत्ते (डीए) में गत जनवरी
से 6% वृद्धि करने की घोषणा की है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में
उर्वरकों के कच्चा माल की कीमतों में गिरावट के मद्देनजर सब्सिडी कम की गई है।
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग का कार्यकाल 3 साल के लिए बढा दिया
गया है। आयोग सफाई कर्मचारियों तथा सिर पर मैला ढोने वाले लोगों के कल्याण के लिए काम
करता है।
