- Back to Home »
- State News »
- हिंगणा और कामठी थाने नागपुर शहर पुलिस से जुड़े........
Posted by : achhiduniya
25 March 2016
नागपुर
शहर पुलिस कानून और सुव्यवस्था की दृष्टि से उपराजधानी से सटे हिंगणा तथा कामठी के
दोनों थानों को आयुक्तालय के अधीन कर दिया गया है। इससे पहले यह तीनों थाने नागपुर
जिला ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के कार्यक्षेत्र में थे। इन्हें पुलिस आयुक्तालय में समाहित
करने का आदेश जारी किया गया। 24 फरवरी 2009 की
अधिसूचना के अनुसार हिंगणा पुलिस स्टेशन की हद निर्धारित की गई है। जबकि,
24 दिसंबर 2014 की अधिसूचना के तहत कामठी के दोनों
थानों (महामार्ग स्थित और चावडी चौक) का कार्यक्षेत्र तय किया गया है। इन तीनों पुलिस
स्टेशन की हद में जनसंख्या में काफी इजाफा हुआ है। इन तीनों थानों का परिसर नागपुर
शहर से सटा होने से यहां आपराधिक गतिविधियां बढने की संभावना से इनकार नहीं किया जा
सकता। इसे ध्यान में रखते हुए नागपुर जिले की कानून व सुव्यवस्था तथा पुलिस दल के आधुनिकीकरण
को लेकर 9 सितंबर 2015 को पालक मंत्री चंद्रशेखर
बावनकुले की अध्यक्षता में सभा आयोजित की गई थी। इसमें पुलिस अधीक्षक के कार्यक्षेत्र
में आने वाले हिंगणा तथा कामठी के दोनों थानों को नागपुर शहर पुलिस आयुक्तालय के अधीन
करने का निर्णय लिया गया था। इसे सरकार ने मंजूरी दे दी है।
