- Back to Home »
- Crime / Sex »
- स्पेलिंग मिस्टेक से रुकी रौब्ररी..........
Posted by : achhiduniya
13 March 2016
हैकर्स ने बांग्लादेश सेंट्रल बैंक से उसकी
गोपनीय सूचना चुराकर न्यूयार्क फेडरल बैंक से पैसा ट्रांस्फर करने का प्रयास किया
था। बैंक के अधिकारियोंके अनुसार हैकर्स ने बांग्लादेश बैंक के सिस्टम में
सेंधमारी की और उससे पेमेंट ट्रांस्फर्स से जुड़ी गोपनीय सूचनाओं को चुरा लिया।
इसके बाद उन्होंने बांग्लादेश के बैंक अकाउंट से पैसे ट्रांस्फर करने के लिए
न्यूयार्क स्थित फेडरल रिजर्व बैंक के पास करीब तीन दर्जन अनुरोध भेजे। हैकर्स ने
अपने अनुरोध में फेडरल रिजर्व बैंक से कहा था कि वह बांग्लादेश बैंक के अकाउंट से
फिलीपींस और श्रीलंका स्थित प्रतिष्ठानों को पैसे ट्रांस्फर करे। अधिकारियों के
अनुसार फिलीपींस में पैसे भेजने के चार अनुरोध जो करीब 8 करोड़ डॉलर के थे, वे ऑनलाइन मनी ट्रांस्फर की प्रक्रिया में लग गए लेकिन पांचवां अनुरोध जो 2
करोड़ डॉलर का था वह रुक गया क्योंकि हैकर्स ने श्रीलंका में जिस
एनजीओ को पैसा ट्रांस्फर करने का अनुरोध किया था उस एनजीओ का नाम गलत था। हैकर्स ने
एनजीओ के नाम में 'फाउंडेशन' की जगह 'फंडेशन' लिखा था।
हैकर्स की जरा सी चूक ने एक बैंक को लुटने से बचा लिया। हैकर्स का प्रयास यदि सफल हो गया होता तो बैंक को करीब 1 अरब डॉलर की चपत लग गई होती।मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बैंक के अधिकारियों के अनुसार यह घटना पिछले महीने की है। अज्ञात हैकर्स फिर भी करीब 8 करोड़ डॉलर की चपत लगाने में कामयाब हो गए।एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना के बाद कुल 85 से 87 करोड़ डॉलर के ट्रांजेक्शन रोके गए। डायच बैंक ने इस ट्रांजेक्शन को लेकर बांग्लादेश सेंट्रल बैंक से स्पष्टीकरण मांगा जिसके बाद मनी ट्रांस्फर की यह प्रक्रिया रोक दी गयी।