- Back to Home »
- National News »
- मेरी सरकार की कोशिश है कि करीब पांच करोड गरीब परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन मिले......मोदी
Posted by : achhiduniya
27 March 2016
प्रधान
मंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रमुख नागरिकों की एक सभा में कहा कि हमने सब्सिडी सीधे बैंक
खातों में जमा करने का निर्णय किया। इससे गैस कनेक्शन के लीकेज को रोका गया और हमने
एक साल में 15000 करोड रुपए बचाए। उन्होंने कहा कि उनके अनुरोध पर 85
लाख लोगों ने एलपीजी सब्सिडी वापस कर दी। जिन लोगों ने अपनी सब्सिडी लेनी बंद कर दी,वे धनी लोग नहीं हैं,उनमें सेवानवृत लोग शामिल हैं। इससे
कई गरीबों को मदद मिली। उन्होंने कहा,यह सुनिश्चित करना मेरी
सरकार की कोशिश है कि करीब पांच करोड गरीब परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन मिले क्योंकि
सर्वेक्षण के अनुसार लकडी के जलावन पर खाना पकाने से करीब 40
सिगरेटों के बराबर धुआं शरीर के अंदर जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि
सीधे ग्राहकों के बैंक खातों में एलपीजी सब्सिडी देने की केंद्र की नीति से पिछले साल
देश को 15000 करोड रुपए की बचत हुई।
