- Back to Home »
- Property / Investment »
- ऑनलाइन कंपनीयो की नोक-झोक हुई जग जाहीर ……
Posted by : achhiduniya
27 March 2016
भारतीय
बाजार में चीन की प्रमुख ई-कॉर्मस कंपनी अलीबाबा उतरने की योजना बना रही है और इसको
लेकर भारत की दो शीर्ष ऑनलाइन खुदरा कंपनियों- फ्लिपकार्ट तथा स्नैपडील में आज सोशल
मीडिया पर सार्वजनिक रूप से तकरार हो गई। अलीबाबा ने भारतीय ई-कॉर्मस कंपनी पेटीएम
व स्नैपडील में निवेश किया है। कंपनी ने हाल ही में था कि उसकी भारतीय बाजार में पूर्ण
रूप से आने की योजना है। इस घटनाक्रम के मद्देनजर फ्लिपकार्ट के सह संस्थापक सचिन बंसल
ने ट्वीटर पर लिखा, अलीबाबा ने अब सीधे तौर पर अपना परिचालन
शुरू करने का फैसला किया है जो बताता है कि भारत में उनके निवेश का अब तक का प्रदर्शन
कितना खराब रहा है। स्नैपडील के कुणाल बहल
ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया जताई और अपनी बात रखने के लिए ट्वीटर का ही सहारा लिया।
उन्होंने लिखा,क्या मोर्गन स्टेनली ने फ्लिपकार्ट में पांच अरब
डॉलर के बराबर की बाजार हैसियत हाल में गटर में नहीं बहा दी।
