- Back to Home »
- Tours / Travels »
- रेल टिकट रद्द करना होगा आसान.......
Posted by : achhiduniya
28 March 2016
रेल
मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अनुसार रेल टिकट रद्द कराना अब और भी आसान होने
जा रहा है। अप्रैल से केवल एक कॉल करके कंफर्म ट्रेन टिकट रद्द कराया जा सकेगा।
टिकट रद्द कराने के लिए किसी यात्री को 139 डायल कर
कंफर्म टिकट की विस्तृत जानकारी देना होगा। इसके बाद यात्री को एक पासवर्ड मिलेगा।
यात्री को उसी दिन काउंटर पर जाना पडेगा और अपना पासवर्ड बताना होगा। इसके बाद
उन्हें टिकट का किराया वापस मिल जाएगा। किराया वापसी के नियमों में बदलाव के बाद यात्रियों को रिर्जव टिकट को निर्धारित
समय में रद्द कराने में कठिनाई हो रही थी जिसके कारण उन्हें किराया वापस नहीं मिल
पा रहा था। अधिकारी ने बताया, दलालों और टिकट के ब्लैक
मार्केटिंग में लगे लोगों को हतोत्साहित करने के लिए किराया वापसी नियमों में
बदलाव किया गया था। अगले महीने से 139 पर शुरू सुविधा होगी।
