- Back to Home »
- Politics »
- क्या अब महबूबा भारत माता की जय बोलेंगी...... शिवसेना
Posted by : achhiduniya
28 March 2016
शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में छपे लेख
के जरिए महबूबा मुफ्ती से पूछा है कि क्या अब महबूबा भारत माता की जय बोलेंगी।
इसके साथ ही सामना में लिखा है कि महबूबा मुफ्ती हमेशा से अफजल गुरु को शहीद मानती
आई हैं क्या अब महबूबा उसे आतंकवादी मानेंगी। इतना ही नहीं शिवसेना ने लिखा है कि
कश्मीरी पंडितों की अनदेखी करके बीजेपी ने सरकार बनाई है, इसलिए महबूबा शपथ ग्रहण करने से
पहले से भारत माता की जय बोलें।जम्मू-कश्मीर में पीडीपी और बीजेपी की सरकार फिर से
बनने जा रही है।
