- Back to Home »
- State News »
- विधायकों और मंत्रीयों की सैलरी मे भारी इजाफा........
Posted by : achhiduniya
30 March 2016
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने
बीते साल दिसंबर में विधायकों के वेतन में 400 फीसदी की वृद्धि का विधेयक पास किया था। विधेयक के
मुताबिक, सभी भत्तों को मिलाकर दिल्ली के विधायकों को हर
महीने 2 लाख 35 हजार रुपये सैलरी
मिलेगी। तेलंगाना के बाद अब मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधायकों की सैलरी में
बड़ा इजाफा हुआ है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कैबिनेट ने विधायकों के वेतन
बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। नए प्रावधान के मुताबिक विधायकों को अब हर
महीने 75 हजार की बजाय 1 लाख 10
हजार रुपये सैलरी मिलेगी। जबकि मंत्रियों का वेतन 1 लाख 20 हजार से बढ़कर 1 लाख 70
हजार हो गया है। वहीं, छत्तीसगढ़ विधानसभा में
भी विधायकों की सैलरी बढ़ाने से संबंधित विधेयक को हरी झंडी दे दी गई है।
