- Back to Home »
- Agriculture / Nature »
- गर्मी से मिलेगी निजात .........10 जून तक पधारेंगे मानसून महाराज.......
Posted by : achhiduniya
18 April 2016
मौसम
विभाग के अनुमान के मुताबिक पिछले दो वर्षों की तुलना में इस बार मानसून चार दिन
पूर्व ही केरल में दाखिल होगा। गत वर्ष देश में औसतन 14% बारिश हुई थी। जबकि महाराष्ट्र समेत मध्य भारत में पिछले वर्ष औसतन 16%
वर्षा हुई। जिसके चलते देश के अधिकांश हिस्सों में सूखे की स्थिति
रही। पिछले चार वर्षों से भारत में मानसून का आगमन जून महीने के पहले सप्ताह में
हुआ है। इसलिए महाराष्ट्र में आने तक मानसून को जून का दूसरा सप्ताह लग जाता था ।
महाराष्ट्र में सूखे की स्थिति और गर्मी के थपेडों से लोग परेशान है।
इससे राहत पाने के लिए उन्हें 10 जून तक का इंतजार करना होगा क्योंकि इसी दिन राज्य में मानसून दस्तक देगा। हालांकि केरल में मानसून एक जून को ही दाखिल हो जाएगा। मौसम विभाग ने इस बार अच्छी बारिश की संभावना जताई है। देश के उत्तरी भाग के वातावरण में द्रोणीय क्षेत्र निर्माण हुआ है और उत्तरी उष्ण हवाएं दक्षिण की ओर सरक रही हैं। इसलिए देश समेत राज्य में तेज गर्मी पड रही है। हालांकि मुंबई समेत समूचे महाराष्ट्र में 10 जून तक मानसून दाखिल होगा ।