- Back to Home »
- International News »
- 13 अप्रैल को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आंबेडकर की 125वीं जयंती का आयोजन .........
Posted by : achhiduniya
09 April 2016
संयुक्त राष्ट्र में भारत का स्थायी मिशन
कल्पना सरोज फाउंडेशन और फाउंडेशन फॉर ह्यूमन होराइजन के सहयोग से आंबेडकर की
जयंती से एक दिन पहले 13 अप्रैल को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आंबेडकर की 125वीं जयंती मनाई जाएगी। भारतीय संविधान के रचयिता बीआर आंबेडकर की जयंती पहली बार संयुक्त राष्ट्र
में मनाई जाएगी। इस मौके पर ‘इन सतत विकास लक्ष्यों को हासिल
करने के लिए असमानताओं से लड़ाई’ विषय पर एक पैनल चर्चा का
आयोजन भी किया जाएगा।भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरूद्दीन ने कहा कि पहली बार
संयुक्त राष्ट्र में बाबासाहब की जयंती मनाई जाएगी जिसमें सतत विकास लक्ष्यों को
हासिल करने के लिए असमानताओं से लड़ने पर ध्यान दिया जाएगा।
