- Back to Home »
- Politics »
- आखिर क्यू कहा ममता ने अपने आप को नौकरानी.......?
Posted by : achhiduniya
09 April 2016
पीएम नरेंद्र मोदी ने ममता की पार्टी [TMC को] टेरर, मनी
और करप्शन से नवाजा था। जिसके जवाब मे ममता बनर्जी ने BJP को
कहा भयानक जाली पार्टी से पदवी से नवाजा। मोदी ने ममता पर आरोप लगाया कि वो केंद्र
की बुलाई बैठकों में नहीं आतीं हैं।ममता ने जवाब में कहा कि मुझे नौकरानी मत
समझो।पश्चिम बंगाल की 31 सीटों पर चुनाव प्रचार आज थम गया
है।पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस राज्य की सभी 294 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है,वही बीजेपी भी
अकेले दम पर किस्मत आजमा रही है।आसनसोल, सिलीगुड़ी समेत 31
सीटों पर 11 अप्रैल यानि सोमवार को मतदान होना
है। उससे पहले मुख्ममंत्री ममता बनर्जी ने आसनसोल की रैली में मोदी पर पलटवार
किया। ममता ने कहा कि मोदी खुद को भगवान समझते हैं, ईश्वर की
तरह बात करते हैं लेकिन असल में दंगे कराते हैं तो हमें उनकी बात क्यों सुननी
चाहिए? एजेंसी के जरिए उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे
हैं।मोदी पर हमले बोलने वाली ममता बनर्जी पर बीजेपी भड़क गई है।
