- Back to Home »
- Crime / Sex »
- माल्या पर कसता शिकंजा.......
Posted by : achhiduniya
15 April 2016
माल्या
की मुश्किलें और बढाते हुए ईडी ने धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत दर्ज मामलों
की सुनवाई के लिए बनी मुंबई की एक विशेष अदालत का रुख किया और 900 करोड के आईडीबीआई कर्ज धोखाधडी मामले में माल्या के खिलाफ गैर-जमानती वारंट
जारी करने की मांग की।करीब 9,400 करोड रुपए के कर्ज में डूबी
किंगफिशर एयरलाइंस के मालिक और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से बार-बार भेजे गए समन
को धता बता रहे उद्योगपति विजय माल्या को आज उस वक्त करारा झटका लगा, जब केंद्र सरकार ने चार हफ्तों के लिए उनका राजनयिक पासपोर्ट निलंबित कर दिया।
सरकार ने माल्या का पासपोर्ट रद्द कर देने की धमकी दी है।
