- Back to Home »
- Religion / Social »
- केवल सवा रुपए में विवाह वेदी.........
Posted by : achhiduniya
16 April 2016
शिरडी के ग्रामीणों, इंदौर के दत्त धार्मिक एवं परमार्थिक स्थानीय साईंसिद्धि चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आगामी 1 मई 2016 को गोधूलि बेला पर सर्वधर्मीय सामुदायिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया है। राज्य की सूखा स्थिति, महंगाई, किसान आत्महत्या, पैसे के अभाव में रुके गरीब-घरों के विवाह आदि के मद्देनजर पूर्व नगराध्यक्ष कैलास कोते की संकल्पना से शुरू किए गए इस उपक्रम का यह 15 वां वर्ष है। इसके जरिए अब तक 1400 से ज्यादा विवाह संपन्न कराए जा चुके हैं। इसमें 251 सर्वधर्मीय सामुदायिक विवाह संपन्न कराए जाएंगे। सभी को केवल सवा रुपए में विवाह वेदी पर चढने का अवसर मिलेगा। इस समारोह में अधिक से अधिक संख्या में वर-बधुओं से सहभागी होने की अपील समारोह के स्वागताध्यक्ष राधाकृष्ण विखे व आयोजक कैलास कोते ने की है।
समारोह में आयोजकों की ओर से वर-बधुओं को पोषाक, साडी, मंगलसूत्र, गृहोपयोगी वस्तुएं, साईं प्रतिमा उपहारस्वरूप दी जाएगी। बारातियों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की जाएगी। विवाह के समय घोडे,ऊंट व सुसज्जित वाहन पर ढोल-ताशों के निनाद और आतिशबाजी के साथ भव्य बारात निकाली जाएगी। समारोह में वर-बधुओं को आशीर्वाद देने के लिए राष्ट्रसंत भैयूजी महाराज सहित विविध धर्मों के संत-महात्माओं को आमंत्रित किया गया है।

