- Back to Home »
- Health / Kitchen »
- आइए बनाए लीची और संतरे का शर्बत .........
Posted by : achhiduniya
03 April 2016
लीची का शर्बत:- सामग्री - ताजा लीची का रस-2 किलोग्राम,
चीनी-4 किलोग्राम, पानी-1
लीटर, साइट्रिक एसिड-5 टी
स्पून, के.एम.एस. पावडर 1/3 टी स्पून,
इस शर्बत में कोई कलर एवं एसेंस नहीं डाला जाता। विधि - पानी गर्म
करें। चीनी और साइट्रिक एसिड डालकर 2-3 उबाल आने तक पकाएं। चाशनी
को कपडे से छान लें और ठंडा करें। अब चाशनी में लीची का रस और के.एम.एस.पावडर मिला दें। लीची का स्क्वैश तैयार है। अब स्क्वैश
को बोतल में भरकर सील कर दें। पानी और
बर्फ डालकर स्क्वैश का मजा लें।
### संतरे का शर्बत:- सामग्री - संतरे का रस-2 किलोग्राम, पानी-2 लीटर, चीनी-5 किलोग्राम, साइट्रिक एसिड-8 टी स्पून, आरेंज एसेंस-2 टी स्पून, ऑरेंज कलर- जितना आंखों के अच्छा लगे, पोटेशियम मेटावाईसल्फेट (के.एम.एस.) 1/3 टी स्पून। विधि - पानी को गर्म करें, उसमें चीनी और साइट्रिक एसिड डालकर 2-3 उबाल आने तक पकाएं। ऊपर में जो मैल आए उसको निकाल दें। गैस से चाशनी उतार लें और एक मलमल के कपडे से छानकर चाशनी ठंडी करें। चाशनी ठंडी होने के बाद इसमें संतरे का रस, कलर और एसेंस मिला दें। के.एम.एस. को थोडे चीनी के रस में घोलकर मिला दें। सूखी, साफ बोतल में शर्बत को भर दें और गर्म मोम से सील कर दें। सर्व करने का तरीका- एक गिलास में 2 टेबल स्पून संतरे का शर्बत डालें। पानी और बर्फ डालकर पिएं। बनाने वाले खुश और पीने वाले उससे ज्यादा खुश........