Posted by : achhiduniya 03 April 2016

चिंता से बचने के लिए बहुत कुछ लिखा और कहा जा चुका है। हमारा मानना है कि चिंता से बचा नहीं जा सकता, लेकिन उसका सामना किया जा सकता है ताकि मानसिक व जिस्मानी सेहत पर उसका प्रभाव न पडे और आपके सामाजिक रिश्ते भी खराब न हों मगर किस तरह? तनाव से दूर रखने और उससे निकालने का रामबाण नुस्खा है। हमेशा पाजिटिव एटीट्यूड रखें। बच्चा देर से स्कूल से आया, चिंता हो गई। प्रेमिका वायदा करके नहीं आई, चिंता हो गई। वेतन वृद्धि समय पर नहीं हुई, चिंता हो गई। घर वालों से कहासुनी हो गई, चिंता हो गई। इंटरव्यू के लिए समय से पहुंचना है, ट्रैफिक में फंस गए चिंता हो गई। 
दोस्त ने वायदे पर उधार नहीं लौटाया, चिंता हो गई। कुछ है जिसकी वजह से मन उदास है, क्या है? मालूम नहीं लेकिन चिंता हो गई। दिक्कत यह कि चिंता होने का कोई एक कारण नहीं है। किसी भी बात पर, कहीं भी और किसी भी समय चिंता हो सकती है। कई बार तो आपको वजह मालूम नहीं होती और आप चिंताग्रस्त रहते हैं। ऐसे में क्या किया जाए... ? की चिंता से मुक्ती मिल सके। सबसे पहले तो आप चिंता का वास्तविक कारण ढूंढ निकालें। अक्सर वजह कुछ और होती है और समझा कुछ और जाता है। इस स्थिति से बचें।  'द एंड ऑफ स्ट्रेस एज वी नो इट' के लेखक डॉ. ब्रूस मैक्विन कहते हैं, आप से बेहतर यह कोई भी नहीं जान सकता, न तो कोई मनोचिकित्सक या परिजन कि आखिर आपकी तनाव की वजह क्या है। साथ ही यह भी आप ही जानते हैं कि आप खुशी या आनंद की अनुभूति कैसे करते हैं.....? अगर आपको मामूली सी भी बेचैनी या गुस्सा हो, तो अपनी भावनाओं की समीक्षा करके यह करें कि आपको परेशान क्या चीज कर रही है।  कुछ चीजें जिन्हें आप प्रिकॉशन के तौर पर लाइफ स्टाइल का हिस्सा बना सकते हैं वो हैं।  हेल्दी डायट, भरपूर नींद, कम से कम या सीमित मात्रा में अल्कोहल का इस्तेमाल तथा स्मोकिंग से तौबा करे। ध्यान रखें इर्द-गिर्द, अस्त-व्यस्त माहौल, बेतरतीबी से बिखरी चीजें तथा शुरुआत करके आधे-अधूरे छोड दिए गए काम यह सारी सब चीजें हमें तनावग्रस्त करती हैं। इसलिए ऐसी स्थिति से हर हाल में बचें। अपनी मेज को व्यवस्थित रखें। 
जितना काम करें, उसे पूरी तरह से करें।चिंता का सामना घुमा-फिराकर नहीं बल्कि सीधे करना चाहिए। इसके लिए अपने दायरे स्पष्ट रखें। आप खुद ही तय करें कि आपको किसी के प्यार, सपोर्ट या बढावे की कितनी जरूरत है। इससे आप तय कर पाएंगी कि आप संकोच में तनावग्रस्त न रहें। आपको जिस बात से चिंता हो उसका बुरे से बुरा नतीजा क्या हो सकता है...? इस बात को सोच लें, तो चिंता का सामना करना आसान हो जाता है। गुजरी हुई बातों के बारे में सोचें।  जिन बातों की आप चिंता करते थे उनका कितना बुरा नतीजा निकला, यह सोचने से हिम्मत बढती है। जब आप गुजरी हुई बातों पर सोचेंगे, तो आपको अहसास होगा कि बुरे नतीजे उतने बुरे नहीं निकले जितनी कि आपको आशंका थी। फिर गुजरी हुई चीजों से आपने बहुत कुछ सीखा होगा। उस अनुभव से फायदा उठाएं। चुनौतियां का सामना करने की अपनी क्षमता पर विश्‍वास रखें। अपनी क्षमता की समीक्षा करें और ध्यान करें कि उसकी बदौलत आपने पूर्व में चुनौतियों का किस तरह से सामना किया था। उन लोगों के बारे में सोचें जिनसे आपको इस स्थिति में मदद मिल सकती है। यह जान लें कि सिर्फ चिंता करने से स्थिति में सुधार नहीं आएगा। 
चिंता करने से आप उसके नतीजों को भी प्रभावित नहीं कर सकते। इसलिए चिंता छोडिए, समाधान निकालिए।स्थिति में सुधार एक्शन से ही हो सकता है इसलिए एक्शन लीजिए। आपके वश में जो कुछ है, सब कर डालें, तभी स्थिति में सुधार आएगा। तनाव से दूर रहना है तो अपने शौक जिंदा रहने दें। गौर करें कि आपके लिए कौन सी चीजें सबसे ज्यादा प्यारी हैं। फिर इन चीजों को इंज्वाय करें। सही दोस्त और न कहने की हिम्मत भी तनाव से बचाती है। मनोविद विलियम जेम्स के मुताबिक पॉजिटिव एटीट्यूड जवाब के लिए आगे पढते रहिए। 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ईरान-इजरायल युद्ध ने किसान-व्यापारियों को दे दी टेंशन, मुंबई के JNPT पोर्ट पर कंटेनरों की कतार।@ नीतीश के बेटे निशांत की पॉलिटिक्स में ग्रैंड एंट्री।@ ईरान में खामेनेई की हत्या पर सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी ने उठाए सवाल, कहां- संसद में हो चर्चा।@ PM मोदी के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ बने डिजिटल दुनिया के बेताज बादशाह।@ खामेनेई की मौत पर जम्मू -कश्मीकर में पत्थ रबाजी, पुलिस की चेतावनी- कड़ी कार्रवाई होगी।@ बिना घूस भर्ती, उम्र सीमा में 5 साल की राहत, 7वां वेतन आयोग लागू,बंगाल में अमित शाह का बड़ा वादा।@ सेक्स क्राइम की जानकारी नहीं थी-एपस्टीन केस में बिल क्लिंटन से पूछताछ का वीडियो जारी, हिलेरी का फूटा गुस्सा।@ युवाओं को नशों के खतरे से बचाने के लिए पंजाब सरकार की लड़ाई लगातार जारी रहेगी- CM भगवंत मान।@ DTC बसों में पिंक कार्ड अनिवार्य करने पर सियासी घमासान, सौरभ भारद्वाज ने लगाए बीजेपी पर आरोप।@ ईरान के स्कूल में मारी गईं 165 बच्चियों के लिए JCB से खोदी गईं कब्रें।@ ईरान पर इजरायल-अमेरिका का हमला, पाकिस्तानियों पर टूटा कहर। @ भिंड में बुजुर्ग महिला से पुलिस ने की मारपीट! DIG ने चौकी प्रभारी को किया लाइन अटैच।@ नायब सिंह सरकार का बजट हरियाणा के लोगों के सपनों को तोड़ने वाला बजट- अनुराग ढांडा।@ खाड़ी देशों में फंसे युवाओं और विद्यार्थियों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है पंजाब सरकार-सीएम भगवंत मान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -