Posted by : achhiduniya 02 April 2016

                                             
नागपुर की मेट्रो रेल परियोजना को र्जमनी के विकास बैंक केएफडब्ल्यू की ओर से 3750 करोड रुपए (50 करोड यूरो) का कर्ज दिया जाएगा। इस सिलसिले में आज यहां केएफडब्ल्यू और केंद्रीय वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। इस राशि के मिलने से परियोजना रफ्तार पकडेगी। समझौते पर आर्थिक मामले विभाग के संयुक्त सचिव एस सेल्वा कुमार और केएफडब्ल्यू बैंक के एशियाई देशों के महानिदेशक रोलैंड सिल्लर ने हस्ताक्षर किए। भारत में र्जमनी के राजदूत डॉ मार्टिन, शहरी विकास विभाग मंत्रालय के संयुक्त सचिव मुकुंद सिन्हा, महाराष्ट्र राजशिष्टाचार आयुक्त लोकेश चंद्र इस समय मौजूद थे। नागपुर मेट्रो रेल कार्पोरेशन लिमिटेड के एमडी बृजेश दीक्षित ने बताया कि वित्त मंत्रालय की आधिकारिक विकास सहायता के मद में यह कर्ज मिला है। 
स्वच्छ और जलवायु अनुकूल परिवहन के लिए गठित इंडो-र्जमन भागीदारी के तहत यह समझौता हुआ है। पर्यावरण अनुकूल इस परियोजना में मेट्रो चलाने के लिए दो-तिहाई सौर ऊर्जा का उपयोग होगा। नागपुर मेट्रो की अनुमानित कुल लागत 8680 करोड रुपए है। इसमें से 3750 करोड रुपए की यह राशि कर्ज के रूप में प्राप्त की जा रही है। इससे नागपुर मेट्रो के डिब्बे, मेट्रो मार्ग, विद्युत आपूर्ति, ट्रैक्शन, निर्माण आदि कार्य पूरे किए जाएंगे।  र्जमनी बैंक से मिलने वाले इस कर्ज को 20 साल में लौटाया जाएगा। इनमें से पहले पांच साल तक सिर्फ ब्याज की अदायगी की जाएगी। ब्याज की दर मात्र 0.6% निर्धारित की गई है। परियोजना के दक्षिणी और उत्तरी सिरों का कार्य वर्ष 2018 में क्रमश: जून और सितंबर में पूरा होगा।  

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ शिक्षा मंत्रालय की कमान अब प्रह्लाद जोशी के हाथ, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर।@ दिल्ली में पैलेट गन के इस्तेमाल पर रोक'- RAF की IG सीमा धुंडिया जंतर-मंतर पर हुए एक्शन से नाराज।@ छात्रों की दो और मांगे हैं, जिन्हें हम भूले नहीं, मैं हर समर्थन के लिए तैयार-राहुल गांधी।@ डरो मत! इस सरकार को हटाने का वक्त आ गया है, अभी दो मांगें बाकी हैं-राहुल गांधी।@ मैं CJP और युवा पीढ़ी को बधाई देता हूं, ये लोकतंत्र की जीत है,आंदोलन खत्म होने पर बोले सोनम वांगचुक।@ भारत को US टैरिफ में मिली बड़ी राहत, अब 55% एक्सपोर्ट पर सिर्फ 10% अतिरिक्त ड्यूटी।@ दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से कहा- खाली कीजिए जंतर-मंतर।@ जलमग्न हुआ सूरत-पानी में समाईं 500 से ज्यादा कारें।@ कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर रक्षा मंत्री बोले- भारतीय सेनाएं हर चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -