- Back to Home »
- State News »
- महाराष्ट्र अव्वल रसोई गैस सब्सिडी गिव इट अप करने मे..........
Posted by : achhiduniya
24 April 2016
तेल
एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि प्रधानमंत्री ने 27 मार्च 2015 को देश के गरीब लोगों के हितों में संपन्न
लोगों से एलपीजी सब्सिडी छोडने की अपील की थी। इस पर अमल करते हुए 1करोड़ 13
लाख लोगों ने रसोई गैस सब्सिडी छोड दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी के महत्वाकांक्षी अभियान (गिव इट अप) के तहत अभी तक 1 करोड 13 लाख साधन संपन्न लोगों ने रसोई गैस (एलपीजी) की सब्सिडी छोडी है जिससे
गरीबी की रेखा से नीचे रहने वाले 60 लाख परिवारों (बीपीएल) को गैस कनेक्शन दिए गए हैं। केंद्रीय मंत्री ने बताया
कि सब्सिडी छोडने वाले लोग पूरे देश में हैं। महाराष्ट्र में सर्वाधिक 16 लाख 42 हजार 814, उत्तरप्रदेश
में 12 लाख 53 हजार 242, दिल्ली में सात 27 हजार 342, कर्नाटक
में छह लाख 97 हजार 710 और तमिलनाडु
में छह लाख 47 हजार 985 लोगों ने
सब्सिडी छोडी है। उन्होंने कहा कि लक्षद्वीप में सबसे कम 143
लोगों ने सब्सिडी छोडी है। प्रधान ने बताया कि विश्व बैंक ने भी इस योजना की
सराहना की है।
उन्होंने बताया कि योजना की निगरानी करने के लिए एक समूह है जो
लगातार इसकी निगरानी करता है। सब्सिडी छोडने वाले लोगों में मध्यम वर्ग और ग्रामीण
पृष्ठभूमि के लोग अधिक हैं। राज्य में सब्सिडी छोडने वालों की संख्या इस प्रकार है।महाराष्ट्र
के पुणे 2,95,819 ,मुंबई उपनगर 2,59,322,ठाणे 1,64,713, नागपुर 97,819,नासिक 79066,मुंबई शहर 60,072,अमरावती
34,895,औरंगाबाद 32594 इस प्रकार अन्य राज्यो
को मिलकर अभी तक 1 करोड 13 लाख साधन संपन्न लोगों ने रसोई
गैस (एलपीजी) की सब्सिडी छोडी है।