- Back to Home »
- Health / Kitchen »
- पैरों की टैनिंग कैसे हटाएं.......?
Posted by : achhiduniya
02 April 2016
पैरों की टैनिंग हटाने के कुछ आसान से घरेलू उपाय है, जिनसे आप अपने पैरों का रंग बदल सकती हैं। गर्मियों में पैरों की टैनिंग
होना एक आम बात है। अगर पैर काले दिखते हैं तो अपनी मन पंसद सैंडल्स और चप्पल यूं
ही धरी की धरी रह जाती है। संतरे का छिलका धूप में सुखा लें और फिर उसे मिक्सी में
पीस कर पाउडर बना लें। फिर उसमें 4-5 चम्मच दूध मिला कर गाढा
पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को पैरों पर लगाएं और 20-25 मिनट तक
सुखा लें। उसके बाद हल्के गरम पानी से पैरों को धो लें। अब पैरों को पोंछ कर उस पर
मॉइश्चराइजर लगा लें। बेस्ट रिजल्ट के लिए इसे हफ्ते में तीन बार करें। 1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच शहद मिक्स करें। फिर उसमें आधा चम्मच मिल्क पाउडर भी मिक्स करें। इस
पेस्ट को पैरों पर लगाइए और 20 मिनट तक सुखाने के बाद हल्के
गरम पानी से धो लीजिए।
