Posted by : achhiduniya 21 May 2016

पाकिस्तान की सीमा से लगे पंजाब के एक गांव का रहने वाला सरबजीत सिंह (रणदीप हुड्डा) शराब के नशे में सीमा पार कर जाता है। पाकिस्तानी सुरक्षा बल उसे जासूसी करने के आरोप में पकड लेता है। सरबजीत की बडी बहन दलबीर कौर (ऐश्‍वर्या राय) और पत्नी (ऋचा चड्ढा) उसकी तलाश में दिन-रात एक कर देती हैं। पाकिस्तान की अदालत में सरबजीत को रणजीत सिंह के तौर पर पेश किया जाता है और लाहौर में बम धमाके करने के आरोप में उसे फांसी की सजा सुनाई जाती है। दलबीर कौर अपने भाई की रिहाई के लिए सियासती गलियारों में फरियाद करती है। प्रधानमंत्री से भी मिलती है, लेकिन कहीं उसकी कोई सुनवाई नहीं होती। पाकिस्तान की जेल में सरबजीत पर जुल्मो-सितम होते हैं। लाहौर का वकील ओवैसी शेख इस केस में मदद करने के लिए आगे आता है। पाकिस्तान की सरकार सरबजीत की फांसी की तारीख को टाल देती है। 
ऐसे में उसकी रिहाई की उम्मीद बढती है, लेकिन यह उम्मीद सिर्फ उम्मीद ही बनी रह जाती है। एक दिन जेल के कैदी सरबजीत सिंह के साथ इतनी मारपीट करते हैं कि अस्पताल में उसकी मौत हो जाती है। पाकिस्तान में जासूसी करने के आरोप में कई साल तक जेल में बंद रहे पंजाब के सरबजीत सिंह की कैदियों ने हत्या कर दी थी। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था। अपने भाई की रिहाई के लिए सरबजीत की बहन दलजीत कौर की कोशिशों को पूरे देश ने महसूस किया था। 'मैरी कोम' के निर्देशक ओमंग कुमार ने इस सच्ची घटना पर फिल्म बनाई है।  भारत-पाकिस्तान के रिश्तों के बीच झूलती एक जिंदगी की तमाम संवेदनाएं इस फिल्म को एक नया दर्जा देती हैं। दलबीर कौर के किरदार में ऐश्‍वर्या राय ने खुद को ढालने में कोई कसर नहीं छोडी वे इस फिल्म का केंद्र हैं और इस नाते उन्होंने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई। सरबजीत के किरदार को निभाना रणदीप के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था, पर वे इस चुनौती पर पूरी तरह से खरे उतरे। ऐश्‍वर्या की तरह उनके करियर की भी यह बेस्ट परफार्मेंस है। जेल में बंद सरबजीत के दर्द को पर्दे पर लाने में रणदीप की अथाह मेहनत प्रभावशाली रही है। 
सरबजीत की पत्नी के तौर पर ऋचा चड्ढा का काम कम अच्छा नहीं है।  उनके चेहरे का दर्द एक ऐसी महिला की वेदना है, जो कई साल तक अपने पति का इंतजार करती है और अपनी बेटियों की परवरिश करती है। इन तीनों के अलावा पाकिस्तानी वकील के किरदार में दर्शन कुमार भी प्रभावशाली रहे हैं। फिल्म की गति को कायम रखना इन दोनों बातों में कर्मशियल फिल्मों के मसालों के इस्तेमाल ने मामला किरकिरा कर दिया। फिल्म के ज्यादातर गाने इसकी गति पर रुकावट डालते हैं और इमोशन को तोडते हैं। इतने सारे गानों की न जरूरत थी, न इनके लिए स्कोप था। कई ऐसे मौकों पर काल्पनिकता का इस्तेमाल किया गया, जहां इसकी जरूरत नहीं थी। क्लाइमेक्स बहुत ज्यादा लंबा खिंचा गया और बेवजह इसे ओवर इमोशनल बनाया गया। ओमंग कुमार ने निर्देशक के तौर पर इन सारे कलाकारों से बेहतरीन काम लिया। 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ एमकेपी कॉलेज देहरादून में ऑनलाइन परीक्षा रैकेट का भंडाफोड़, सर्वर रूम से रिमोट एक्सेस के जरिए हल हो रहे थे पेपर।@ फ्लाइट में लाउड म्यूजिक वालों की खैर नहीं! सहयात्रियों को परेशान किया तो तुरंत उठेगा एक्शन।@ महाशिवरात्रि पर राष्ट्रपति और पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने दीं शुभकामनाएं।@ दिल्ली के रोहिणी में ताबड़तोड़ फायरिंग, गोगी गैंग से जुड़ा युवक मारा गया, इलाके में दहशत।@ लिस्ट में नकली वोटरों के नाम शामिल कर बुरे फंसे ममता के अधिकारी, तय हुई FIR की डेडलाइन।@ गंदी राजनीति से किसानों को डराने की कोशिश,राहुल गांधी पर शिवराज का पलटवार।@ हाथियों के हमले में किसी की जान गई तो खैर नहीं, 12 दिन में दें मुआवजा- CM हेमंत सोरेन का सख्त निर्देश।@ NTA NET JRF रिजल्ट पर DU छात्रों और प्रोफेसरों के सवाल, इतिहास पेपर में 9 बड़ी गलतियां, 84 हजार छात्र प्रभावित।@ किडनी रैकेट केस में दिल्ली के डॉक्टर का आई डोंट रिमेंबर फॉर्मूला, पुलिस पूछताछ में नहीं दे रहा सीधा जवाब।@ कोलंबो में टीम इंडिया का शाही इस्तकबाल, रहमान डकैत वाले अंदाज में अर्शदीप ने डांस से लूटी महफिल।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -