Posted by : achhiduniya 20 May 2016

आज महंगाई के इस दौर मे बड़ी बचत या अल्प बचत करना समय की जरूरत बनती जा रही है। लेकिन बचत और ब्याज के कारण होने वाली दिक्कतों से कैसे.......? निपटा जा सकता है इस पर एक घटना द्वारा नजर डालते है। एक मामले में उपभोक्ता ने एक निजी बैंक में विशेष बचत योजना में रु. 4338 रुपए का निवेश किया। बैंक ने इस पर 16 फीसदी ब्याज देने का वादा किया था। तथा 20 साल की परिपक्वता अवधि पूरी होने पर एक लाख रुपए देने की बात की। शिकायतकर्ता ने अपना पैसा 28 जून 1986 में डाला था और योजना 28 जून 2006 को परिपक्व होनी थी। दस साल बाद बैंक ने बिना शिकायतकर्ता को बताए जमा योजना जिसमें शिकायतकर्ता ने निवेश किया था उसे रिन्यू कर दिया और उस पर ब्याज भी घटा दिया। इसकी वजह से परिपक्वता पर मिलने वाली जमा राशि भी कम हो गई। जब शिकायतकर्ता 28 जून को बैंक में गया तो उसे बैंक द्वारा बताया गया कि उसे 47,128 रुपए ही मिलेंगे। बैंक ने उसे बताया कि उसे पुरानी जमा योजना के बदले नई योजना में डाल दिया गया था, क्योंकि रिर्जव बैंक के नए निर्देश के अनुसार बैंक 8.25 फीसदी ब्याज ही दे सकते हैं जिसकी वजह से राशि घट गई है। 
हताश होकर उपभोक्ता ने सेवा में कमी के तहत जिला उपभोक्ता फोरम में बैंक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और ब्याज बैंक द्वारा बिना उसे सूचना दिए घटाने के लिए मुआवजे की मांग की। जिला फोरम ने मामले पर गौर करते हुए बैंक को सेवा में कमी और अनुचित व्यापार पद्धति के लिए दोषी माना और उपभोक्ता की जमा योजना के मुताबिक उसे भुगतान करने के साथ पांच हजार रुपए मानसिक पीडा के भी देने को कहा। बैंक ने जिला उपभोक्ता फोरम के फैसले के खिलाफ राज्य आयोग में अपील की जो खारिज हो गई। इसके बाद बैंक ने राष्ट्रीय आयोग में रिवीजन याचिका दायर की। यहां भी बैंक ने कहा कि रिर्जव बैंक के नए दिशा-निर्देशों में ब्याज की रकम घटा दी गई थी।राष्ट्रीय आयोग ने पाया कि रिर्जव बैंक के निर्देश नए निवेशकों के लिए थे न कि पुराने निवेशकों के लिए अत: बैंक को अनुचित व्यापार पद्धति के लिए जिम्मेदार मानते हुए शिकायतकर्ता को तय की गई रकम एक लाख रुपए वापस करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही दस हजार का मुआवजा भी देने का आदेश दिया मित्र डॉ. शीतल कपूर [उपभोक्ता मामलों की जानकार] के द्वारा जनहित के लिए जानकारी। 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ केजरीवाल को SIR की नोटिस, पत्नी, बेटे और माता-पिता समेत परिवार के 5 सदस्य भी Unmapped कैटगरी में।@ तिरुपति बालाजी-केमिकल और पाम ऑयल से बनाया गया था लड्डू प्रसादम, सुकृति फूड्स का मालिक गिरफ्तार।@ हनुमान अंश' फिल्म के बाद कैंची धाम में पहुंच रहा जनसैलाब, नीम करोली बाबा के मुरीद हुए हजारों।@ महाराष्ट्र को मिली नई रेल लाइन की सौगात, कोयला-सीमेंट हब को मिलेगा बड़ा फायदा, कर्नाटक तक कनेक्टिविटी।@ MP के पेट्रोल पंपों पर ₹2,000 से ज्यादा UPI पेमेंट बंद हो सकते हैं, मुंबई से भी उठी विरोध की आवाज।@ आजम खान के लिए जंतर-मंतर पर डटी सपा, जौहर यूनिवर्सिटी गिराने का भी विरोध-रामपुर की लड़ाई दिल्ली पहुंची @ CID का दावा-अभिषेक बनर्जी के PA ने TMC के खाते में जमा किए थे 7 करोड़ रुपये।@ मंच से PM मोदी की मिमिक्री पर घिरे राहुल गांधी, बुजुर्ग महिला के अपमान का आरोप- भड़की भाजपा।@ मुंबई में फ्लाईओवर से गिरी तेज रफ्तार BMW कार, 3 लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल।@ मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का किराया 7 हजार तक? 350 KM की स्वदेशी ट्रेन दौड़ेगी।@ मुंबई के लालबाग महागणपति पंडाल के पास फैला करंट, 8 साल की बच्ची समेत 2 लोगों की मौत।@ IIT बॉम्बे के छात्र साहिल के सुसाइड केस में जातिगत भेदभाव का भी आरोप, FIR में SC-ST एक्ट भी जुड़ा।@ गृह मंत्री अमित शाह को फूड पॉइजनिंग, हुबली के कार्यक्रम में नहीं हुए शामिल।@ कानून के शिकंजे में पूर्व IPS: एक पर जाति छुपाने की FIR, तो अकूत संपत्ति बनाने वाले DGP को 4 साल की जेल।@ भगवंत मान के काफिले के सामने रवनीत बिट्टू का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया।@ भारत-बांग्लादेश रिश्ते नाजुक मोड़ पर- 101 समझौतों की समीक्षा करेगा ढाका।@ देश में कम मॉनसून- करीब 43% एरिया को कवर करने वाले 16 राज्यों में इस साल कम बारिश हुई।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -