- Back to Home »
- Astrology / Vastu »
- सौभाग्य व सफलता पाने के छोटे वास्तु उपाए........?
Posted by : achhiduniya
24 May 2016
कड़ी मेहनत के बावजूद भी कई बार हमारे साथ ऐसा
होता है कि हमें इच्छीत सफलता प्राप्त नही होती है। जिसके लिए आप हर वो उपाय करते
है। जिससे आपको सफलता प्राप्त हो जाए। हमारी सफलता और असफलता में मुख्य रुप से हाथ
ऊर्जा का होता है जो कि हमारे घर में मौजूद होती है। अगर आप चाहते है कि आपको सही
तरीके से सफलता मिले तो इसके लिए आप छोटे से उपाए करे। जैसे:- आप चाहते है कि आपके
घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाएं तो इसके लिए अपने घर में खुशबूदार
अगरबत्ती का इस्तेमाल करें। इससे आपके घर से दरिद्रता चली जाएगी। साथ ही इस बात का
ध्यान रखें कि जब भी अगर बत्ती जलाएं तब वह विषम संख्या में हो। आप चाहते है कि
आपका भी दुर्भाग्य सौभाग्य में बदल जाएं तो इसके लिए चुटकी भर नमक को लेकर अपने
बाएं कंधे के ऊपर से फेंक दे। इसके अलावा आप चाहे तो नहाने वाले पानी में नमक
डालकर स्नान करें। इससे भी आपको फायदा मिलेगा। हो सके तो सेंधा नमक से पूरे घर मे
पोछा लगवाए जिससे नकारात्मक ऊर्जा से घर को मुक्ति मिलेगी और सकारात्मक ऊर्जा का
प्रवेश शुरू होगा।
कपूर हिंदू धर्म में पूजा के समय इसका इस्तेमाल करना बहुत ही शुभ माना जाता है।इसके धुएं से घर का वातावरण भी ठीक होता है। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। इसके इस्तेमाल करने के लिए कपूर किसी चीज में डालकर इसके धुएं को अपने पूरे घर में दिखाएं। याद रखें कोई भी कोना न छोड़े। शीशा भी हमारे घर मे नकारात्मक और सकारात्मक ऊर्जा लाने का एक स्त्रोत है।आप चाहते है कि आपके घर नकारात्मक ऊर्जा न आए। जिसके कारण आपको असफलताओ का सामना करना पड़ें तो कभी भी टूटा हुआ शीशा घर में न रखें। साथ शीशे को हमेशा किसी कपड़े से ढ़क कर रखे।