Posted by : achhiduniya 16 May 2016

नागपुर जिलाधिकारी कार्यालय के बचत भवन सभागृह में गोसीखुर्द प्रकल्पग्रस्तों की समस्याएं और कामों की समीक्षा करने के लिए बैठक आयोजित की गई थी। पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने गोसीखुर्द प्रकल्पग्रस्तों से अपील की है कि वर्तमान राज्य सरकार अपने कार्यकाल में ही इस प्रकल्प को पूर्ण करना चाहती है। यह सरकार की प्राथमिकताओं में से है। राज्य में सूखे की स्थिति से निपट रही सरकार की परिस्थिति को देखते हुए गोसीखुर्द प्रकल्पग्रस्त सहयोग दें। 35 गांवों की स्वतंत्र पुनर्वास समिति गठित की जाए। इसमें गांवों के ही लोगों को शामिल किया जाए। सिंचन महामंडल सभी गांवों के प्रत्येक भूखंड का माप लेकर संबंधित भूखंड धारक को नामजोख का प्रमाणपत्र दे। गोसीखुर्द प्रकल्प दो लाख 50 हजार हेक्टेयर सिंचाई क्षमता पैदा करने वाला राज्य का सबसे बडा प्रकल्प है। इसकी क्षमता 44.70 टीएमसी पानी भंडारण की है। इसके लिए 51 गांवों का 36 पर्यायी स्थलों पर पुनर्वास किया गया है। राज्य सरकार के अनुसार 36 में से 34 स्थलों पर नागरिक सुविधाएं देने के काम पूर्ण हो चुके हैं।  
34 गांवों में पुनर्वास व नागरिक सुविधाएं दी गई हैं। शिकायत पर पालकमंत्री ने शुद्ध पेयजल आपूर्ति के आदेश दिए। उन्होंने इन गांवों में स्वतंत्र पानी योजना के साथ ही प्रत्येक घर में नल देने को कहा. उन्होंने महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण द्वारा पेयजल योजना तैयार कर इसे जिला परिषद को हस्तांतरित करने, थ्री फेज लाइन की मांग महीने भर में पूर्ण करने और बिजली चोरी करने वालों पर अपराध दर्ज करने के आदेश दिए। यह प्रकल्प कम से कम समय में पूरा हो जाना चाहिए। प्रकल्पग्रस्तों को नागरिक सुविधाएं देने की जिम्मेदारी शासन की है लेकिन इसके लिए प्रकल्पग्रस्तों का सहयोग मिलना जरूरी है। समीक्षा बैठक में प्रकल्पग्रस्तों के प्रत्येक पुनर्वसित गांव में तालाब बनाने सहित कई मांगें कीं। 
इंदिरा सागर गोसीखुर्द प्रकल्पग्रस्त संघर्ष समिति की ओर से गांवों के भीतर के रास्ते तैयार करने, मच्छीमार व्यवसाय के लिए गोसीखुर्द के लिए स्वतंत्र मंडल तैयार करने, बहुउद्देश्यीय योजना तैयार करने, इन गांवों को प्राकृतिक पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने, मंदिर, बुद्ध विहार, झंडा आदि की जगह के बदले पुनर्वसित गांव में जगह देने, गोसीखुर्द प्रकल्पग्रस्तों की आजीविका के लिए रोजगार विषयक दीर्घकालीन योजना तैयार करने आदि की मांग की। मांग करने वालों में विलास भोंगाडे व समीक्षा गणवीर सहित अनेक प्रकल्पग्रस्त उपस्थित थे। इस बैठक में पालकमंत्री ने आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में विधायक सुधीर पारवे, जिलाधिकारी सचिन कुर्वे, पुनर्वास अधिकारी प्रकाश पाटिल, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी कादंबरी भगत, विदर्भ सिंचाई विकास महामंडल के अधिकारी उपस्थित थे। 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ केजरीवाल को SIR की नोटिस, पत्नी, बेटे और माता-पिता समेत परिवार के 5 सदस्य भी Unmapped कैटगरी में।@ तिरुपति बालाजी-केमिकल और पाम ऑयल से बनाया गया था लड्डू प्रसादम, सुकृति फूड्स का मालिक गिरफ्तार।@ हनुमान अंश' फिल्म के बाद कैंची धाम में पहुंच रहा जनसैलाब, नीम करोली बाबा के मुरीद हुए हजारों।@ महाराष्ट्र को मिली नई रेल लाइन की सौगात, कोयला-सीमेंट हब को मिलेगा बड़ा फायदा, कर्नाटक तक कनेक्टिविटी।@ MP के पेट्रोल पंपों पर ₹2,000 से ज्यादा UPI पेमेंट बंद हो सकते हैं, मुंबई से भी उठी विरोध की आवाज।@ आजम खान के लिए जंतर-मंतर पर डटी सपा, जौहर यूनिवर्सिटी गिराने का भी विरोध-रामपुर की लड़ाई दिल्ली पहुंची @ CID का दावा-अभिषेक बनर्जी के PA ने TMC के खाते में जमा किए थे 7 करोड़ रुपये।@ मंच से PM मोदी की मिमिक्री पर घिरे राहुल गांधी, बुजुर्ग महिला के अपमान का आरोप- भड़की भाजपा।@ मुंबई में फ्लाईओवर से गिरी तेज रफ्तार BMW कार, 3 लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल।@ मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का किराया 7 हजार तक? 350 KM की स्वदेशी ट्रेन दौड़ेगी।@ मुंबई के लालबाग महागणपति पंडाल के पास फैला करंट, 8 साल की बच्ची समेत 2 लोगों की मौत।@ IIT बॉम्बे के छात्र साहिल के सुसाइड केस में जातिगत भेदभाव का भी आरोप, FIR में SC-ST एक्ट भी जुड़ा।@ गृह मंत्री अमित शाह को फूड पॉइजनिंग, हुबली के कार्यक्रम में नहीं हुए शामिल।@ कानून के शिकंजे में पूर्व IPS: एक पर जाति छुपाने की FIR, तो अकूत संपत्ति बनाने वाले DGP को 4 साल की जेल।@ भगवंत मान के काफिले के सामने रवनीत बिट्टू का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया।@ भारत-बांग्लादेश रिश्ते नाजुक मोड़ पर- 101 समझौतों की समीक्षा करेगा ढाका।@ देश में कम मॉनसून- करीब 43% एरिया को कवर करने वाले 16 राज्यों में इस साल कम बारिश हुई।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -