Posted by : achhiduniya 07 May 2016

पहले की अपेक्षा हमारी लाइफ में बहुत सारे बदलाव आए हैं। हमारी लाइफ स्टाइल में कुछ चीजें तो स्टेटस और स्टाइल सिंबल बन गई हैं। हम बात कर रहे हैं पर्स और बैग की। यह एक महत्वपूर्ण वस्तु है। पहले लडकियां सिर्फ बैग में छोटे-मोटे सामानों को रखती थीं पर आज वो स्टाइल सिंबल भी हो गया है। ऑफिस जाने वाली लडकियों के लिए बैग्स बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं क्योंकि जरूरत के सामान रखने के अलावा अब ये स्टाइल का मामला भी बन गए हैं। इसलिए अगर आप चाहें वर्किंग हों या फिर हाउसवाइफ, अगर बैग खरीदने जा रही हैं तो ध्यान रखें इन बातों का। ऑफिस बैग खरीदते वक्त जो ध्यान में रखना जरूरी हैं, वो ये है कि बैग का कलर न्यूट्रल हो। 

मतलब बैग का कलर न तो ज्यादा भडकीला हो और न ही डल न्यूट्रल कलर से मतलब है कि आप ब्लैक, बरगंडी, ब्राउन, पीच रंग के बैग खरीदें। इस रंग के बैग देखने में क्लासी भी लगते हैं और लोगों को पसंद भी आते हैं। आप बाजार से बैग लें, वो चाहे ऑफिस के लिए हो या फिर पर्सनल यूज के लिए बडे साइज का बैग लें। बडे साइज का बैग हमेशा फायदा पहुंचाते हैं, क्योंकि इसमें अतिरिक्त सामान बहुत आसानी से आ जाता है। वर्किंग विमिन के लिए बुक, टैबलेट आदि रखने में आसानी होती है, वहीं हाउसवाइफ्स बच्चों के सामान भी चाहें तो अपने बैग में कैरी कर सकती हैं। इनका प्रयोग आप डेली यूज के अलावा पार्टी आदि में भी कर सकती हैं। बैग खरीदते वक्त उसके फैब्रिक पर भी ध्यान दें ताकि लुक के साथ-साथ वो लंबे समय तक चले। 
इसके लिए आप न्यूट्रल कलर के लेदर के बैग लें। यह आपको क्लासी लुक देंगे। अगर आप लेदर के बैग्स को अफोर्ड नहीं कर पा रही हैं तो कोई बात नहीं, आजकल मार्केट में कृत्रिम लेदर के बैग भी आ रहे हैं जो आपकी पॉकेट के लिए भी बेहतर होंगे । ज्यादा जिप वाला है अच्छा बैग में अगर चेन या पॉकेट सामान्य मात्रा से थोडी ज्यादा हों तो यह अच्छा रहता है। इससे आप छोटी-मोटी बहुत सी चीजें आसानी से विभिन्न पॉकेट में रख सकती हैं। जो आपके लिए सुविधाजनक भी होगा और आपको इन चीजों को ढूंढने में भी आसानी रहेगी इसलिए ज्यादा चैन वाले बैग्स को ही वरीयता दें। अधिकतर महिलाएं बैग खरीदते वक्त अपनी पर्सनल स्टाइल का खयाल नहीं रखतीं और देखा-देखी में पर्स खरीद लेती हैं, अगर आप ऐसा करती हैं ,तो यह जरूर ध्यान में रखें कि वो आपकी स्टाइल और पर्सनालिटी से मैच खाता हो, तभी आप कॉन्फिडेंटली उसे कैरी भी कर पाएंगी। अगर आप अपने दोस्तों के साथ जाएंगे तो आपको बैग पसंद करने में और अधिक आसानी होगी। 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ शिक्षा मंत्रालय की कमान अब प्रह्लाद जोशी के हाथ, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर।@ दिल्ली में पैलेट गन के इस्तेमाल पर रोक'- RAF की IG सीमा धुंडिया जंतर-मंतर पर हुए एक्शन से नाराज।@ छात्रों की दो और मांगे हैं, जिन्हें हम भूले नहीं, मैं हर समर्थन के लिए तैयार-राहुल गांधी।@ डरो मत! इस सरकार को हटाने का वक्त आ गया है, अभी दो मांगें बाकी हैं-राहुल गांधी।@ मैं CJP और युवा पीढ़ी को बधाई देता हूं, ये लोकतंत्र की जीत है,आंदोलन खत्म होने पर बोले सोनम वांगचुक।@ भारत को US टैरिफ में मिली बड़ी राहत, अब 55% एक्सपोर्ट पर सिर्फ 10% अतिरिक्त ड्यूटी।@ दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से कहा- खाली कीजिए जंतर-मंतर।@ जलमग्न हुआ सूरत-पानी में समाईं 500 से ज्यादा कारें।@ कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर रक्षा मंत्री बोले- भारतीय सेनाएं हर चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -