- Back to Home »
- Motivation / Positivity »
- ना जाने कहा गुम हो रही आगे बढ़ने की प्रेरणा देती किताब……
Posted by : achhiduniya
10 June 2016
आज
विज्ञान –तकनीकी [इंटरनेट] के इस युग मे नित
नई खोज के चलते जीवन से किताबे न जाने कहा गुम सी हो गई है। आज वे सिर्फ स्कूल तक
या सिर्फ परीक्षा तक सीमित रह गई है,लेकिन स्कूल जीवन शैली
के बाद भी किताबों का उतना ही महत्त्व है जितना एक अंधे को रास्ते पर चलने के लिए
एक लकड़ी का या लँगड़े को बैसाखी का सहारा जरूरी होता है। जीवन में कितनी भी
कठिनाइयां व संघर्ष क्यों न आएं, एक सकारात्मक पहुंच बनाए
रखने के लिए ,सफलता का एक खास चरण है, दूसरों
में उत्साह व आत्मविश्वास का भाव जगाना व स्वयं भी इसे महसूस करना ।आत्मविश्वास
लोगों में नया साहस व बल पैदा कर, उन्हें कुछ करने की
प्रेरणा देता है। सकारात्मक सोच रखते हुए किस तरह से सफलता हासिल की जा सकती है।
किताबो की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है। किताबों के जरिए पाठकों को एक कामयाब व्यक्ति के जीवन को नजदीक से देखने का मौका मिलता है। साथ ही किताब की विश्वसनीयता भी बढ़ जाती है,क्योंकि पाठकों को लगता है कि लेखक जो कह रहा है वह कोरा उपदेश नहीं है बल्कि उसकी जिंदगी से जुड़ी बातें हैं, जिनका पालन करके उसने कामयाबी हासिल की है। इसी तरह के और भी प्रसंग किताब में होते हैं जो दिल को छू लेते हैं और कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
अपने व्यक्तित्व को कैसे निखारा जा सकता है….? उद्देश्यपरक कैसे बनें...?व्यवहार में दृढ़ता कैसे लाएं….? कुछ अलग कैसे करके दिखाएं….? जीवन में सादगी का कितना महत्व है...? उखड़े मूड पर कैसे काबू पाएं…? सफल लोगों के क्या लक्षण होते हैं....? आदि विषयों को किताबे अलग-अलग तरीकों से सकारात्मक सोच को ही बढावा देती है। किताब से पाठकों को एक कामयाब व्यक्ति के जीवन को नजदीक से देखने का मौका मिलता है।