Posted by : achhiduniya 16 June 2016

बया पक्षी अपने सुंदर सुराहीनुमा घोसलों के लिए ही जाना जाता है। ये घोसले ताड़ के वृक्षों, नदियों और तालाबों के किनारे पानी की तरफ झुके पेडों की पानी छूती टहनियों, कंटीली झाडियों के झुरमुटों आदि में लटकते देखे जा सकते हैं। ये घोंसले इतनी सफाई से बने होते हैं कि उनके सामने मनुष्य द्वारा निर्मित कोई भी चीज फीकी लगती है। बया के घोसलों का द्वार नीचे के ओर बढ़ी हुई नली में रहता है ताकि बिल्ली, सांप आदि इनमें प्रदेश न कर सकें। घोसले की भीतरी सतह पर गीली मिट्टी लीपकर बया उसे जलरोधक बना देती है। इससे भीषण से भीषण बारिश में भी घोंसले के अंदर पानी की एक बूंद भी नहीं घुस पाती। घोसला पेड़ की शाखा के साथ इतनी मजबूती से बंधा होता है कि तेज से तेज आंधी तूफान से भी वह नहीं गिरता। 
बया घने वनों का पक्षी है, पर चौमासा लगते ही वह मैदानों में आ जाती है। यहां उसे अपना घोसला बनाने के लिए गेहूं, बाजरा और ज्वार के खेतों से सूखे तिनके मिल जाते हैं। प्रजननकाल के सिवाय अन्य समय नर और मादा देखने में एक जैसे लगते हैं, कुछ-कुछ मादा गौरैया के समान पर चौमासे में, जब बया प्रजनन करती हैं, नर का रंग-रूप निखरता है। उसके परों में पीला रंग उभर आता है और चेहरे पर एक काला नकाब चढ़ जाता है। बरसात के तुरंत बाद जब घास के अंकुर फूट ही रहे हों, नर बया बड़े-बड़े झुंड बनाकर मैदानों में आकर ऐसे स्थलों की खोज करने लगते हैं, जहां घोंसले बनाए जा सकते हैं। ऐसे स्थल उन्हें कंटीली झाडियों के झुरमुटों में और पानी की ओर झुकी शाखाओं में मिल जाते हैं। उपयुक्त स्थलों में पांच से लेकर पच्चीस तक घोसले बन जाते हैं। जब ये घोसले आधे तैयार हो जाएं, तब मादाएं उन्हें देखने आती हैं। उन्हें आकर्षित करने के लिए नर पंख फड़ फड़ाते हुए जोर-जोर से चहकते हैं। 
मादाएं हर घोंसले का निरीक्षण करती हैं और यदि कोई घोसला उन्हें पसंद आ जाए तो उसे बनाने वाले नर के साथ प्रणयसूत्र में बंधने के लिए तैयार हो जाती हैं। फिर दोनों मिलकर घोसला पूरा करते हैं। तत्पश्‍चात मादा तीन या चार सफेद अंडे देती है और उन्हें सेने लगती है। अब नर दूसरा घोसला बनाने और दूसरी मादा से जोड़ा बांधने के लिए मुक्त हो जाता है। वह हर साल तीन-चार घोसले बनाता है। जब अंडों से चूजे निकल आते हैं, तो मादा उन्हें छोटे कीड़े और दाने लाकर खिलाती है। अपनी प्रथम उड़ान में यदि चूजे पेड़ की ऊंची डाली तक नहीं पहुंच सके, तो वे पानी में गिरकर डूब जाते हैं या मेढक, सांप, कछुए आदि का शिकार हो जाते हैं। बया, खास तौर से नर बया आसानी से पालतू बनाई जा सकती है और वह मनबहलाव का अच्छा साधन है। उसे मनकों के छिद्रों में धागा पिरोना, कूची से रंग उकेरकर चित्र बनाना और चोंच से हारमोनियम बजाना सिखाया जा सकता है। दाना चुगने की उसकी आदत के कारण बया को कुछ लोग फसलों के लिए नुकसानकारक मानते हैं, पर उन्हें नहीं भूलना चाहिए कि बया दानों के साथ-साथ उन कीडों को भी खाती है, जो फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं, खासकर,जब बया के घोंसले में चूजे होते हैं। 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ईरान-इजरायल युद्ध ने किसान-व्यापारियों को दे दी टेंशन, मुंबई के JNPT पोर्ट पर कंटेनरों की कतार।@ नीतीश के बेटे निशांत की पॉलिटिक्स में ग्रैंड एंट्री।@ ईरान में खामेनेई की हत्या पर सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी ने उठाए सवाल, कहां- संसद में हो चर्चा।@ PM मोदी के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ बने डिजिटल दुनिया के बेताज बादशाह।@ खामेनेई की मौत पर जम्मू -कश्मीकर में पत्थ रबाजी, पुलिस की चेतावनी- कड़ी कार्रवाई होगी।@ बिना घूस भर्ती, उम्र सीमा में 5 साल की राहत, 7वां वेतन आयोग लागू,बंगाल में अमित शाह का बड़ा वादा।@ सेक्स क्राइम की जानकारी नहीं थी-एपस्टीन केस में बिल क्लिंटन से पूछताछ का वीडियो जारी, हिलेरी का फूटा गुस्सा।@ युवाओं को नशों के खतरे से बचाने के लिए पंजाब सरकार की लड़ाई लगातार जारी रहेगी- CM भगवंत मान।@ DTC बसों में पिंक कार्ड अनिवार्य करने पर सियासी घमासान, सौरभ भारद्वाज ने लगाए बीजेपी पर आरोप।@ ईरान के स्कूल में मारी गईं 165 बच्चियों के लिए JCB से खोदी गईं कब्रें।@ ईरान पर इजरायल-अमेरिका का हमला, पाकिस्तानियों पर टूटा कहर। @ भिंड में बुजुर्ग महिला से पुलिस ने की मारपीट! DIG ने चौकी प्रभारी को किया लाइन अटैच।@ नायब सिंह सरकार का बजट हरियाणा के लोगों के सपनों को तोड़ने वाला बजट- अनुराग ढांडा।@ खाड़ी देशों में फंसे युवाओं और विद्यार्थियों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है पंजाब सरकार-सीएम भगवंत मान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -