Posted by : achhiduniya 16 June 2016

आज के दौर मे हर चीज का विकल्प के रूप मे कोई ना कोई पर्याय मौजूद है।पहले ट्यूब वाले टायर्स आते थे।जो आज भी आते है,जिसका ख्याल रखना पड़ता था।पंक्चर होने की स्थिति में कई बार मुसीबतों का सामना करना पड़ता था।कही पंक्चर बनाने वाला नही मिलता या फिर समय पर दूसरी स्टेपनी नही होती,लेकिन अब ट्यूबलेस टायर्स की टेक्नोलॉजी ने हमारी कई समस्याओं को कम कर दिया है।आपकी कार में लगी टायर्स की क्वालिटी कैसी है।टायर कार के ज़रूरी हिस्सों में से एक होता है। इसका असर ड्राइविंग क्वालिटी, ड्राइविंग डायनेमिक्स और कार के परफॉर्मेंस पर भी पड़ता है। 
कई बार हम कार की टायर पर ध्यान नहीं देते जिसकी वजह से दुर्घटना का डर बना रहता है। आइए, जानते हैं कि ट्यूब लेस टायर आपकी कार के लिए जरूरी क्यों है और इसके फायदे क्या हैं। ट्यूबलेस टायर्स की मेंटेनेंस काफी किफायती होती है। पंक्चर रिपेयर कराने के लिए भी इसमें ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता है। पंक्चर रिपेयर करने के लिए सबसे पहले पंक्चर वाली जगह पर स्ट्रिप लगाई जाती है और फिर रबर सीमेंट की मदद से उस जगह को भर दिया जाता है।ट्यूबलेस टायर को रिपयेर करने वाले किट किसी भी टायर शॉप पर आसानी से उपलब्ध हैं।ट्यूब वाले टायर के मुकाबले ट्यूबलेस टायर हल्के होते हैं। जिसकी वजह से गाड़ी के कुल वज़न पर भी इसका असर पड़ता है। साथ ही ड्राइविंग डायनेमिक्स पर असर पड़ता जिसकी वजह से गाड़ी और अच्छा परफॉर्म करती है। इससे गाड़ी की माइलेज पर भी असर पड़ता है। 
ट्यूबलेस टायर जल्दी गर्म भी नहीं होती। ट्यूबलेस टायर, साधारण टायर से ज्यादा टिकाऊ होते हैं। ट्यूबलेस टायर पर ज्यादा ध्यान देने की ज़रूरत नहीं होती और ये आपके पॉकेट पर ज्यादा भारी नहीं पड़ता। अगर आप छोटी यात्रा पर हैं तो कई बार पंक्चर होने पर भी बिना रुके अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं। इस स्थिति में टायर को कोई नुकसान भी नहीं होता। लेकिन अगर टायर की हवा पूरी तरह निकल चुकी हो तो वैसी स्थिति में गाड़ी चलाना नुकसान कर सकता है। सुरक्षा के लिहाज से ट्यूबलेस टायर ज्यादा भरोसेमंद हैं। साधारण टायर में अलग से ट्यूब लगा होता है,जो टायर को शेप देता है। ऐसे में जब अंदर लगा ट्यूब पंक्चर होता है तो ड्राइवर गाड़ी से कंट्रोल खो सकता है और दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।लेकिन ट्यूबलेस टायर में अलग से ट्यूब नहीं लगा होता। 
टायर खुद ही रिम के चारों ओर एयरटाइट सील लगा देता है जिससे हवा टायर से बाहर नहीं निकलती। पंक्चर होने की स्थिति में हवा काफी धीरे धीरे बाहर निकलती है और ऐसे में ड्राइवर को गाड़ी रोकने का काफी समय मिल जाता है। अगर पंक्चर छोटा है तो आप थोड़ी देर तक गाड़ी ड्राइव भी कर सकते है और पंक्चर मेकैनिक तक पहुंच सकते हैं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में रास्तां किया गया सील।@ 70,000 करोड़, 6 सबमरीन और जर्मन तकनीक,हिंद महासागर में भारत का पावरफुल प्लान तैयार।@ मुंबई में फायर ऑडिट करने वाली BMC के मुख्यालय में ही मिले एक्सपायर फायर सप्रेशन बॉल्स।@ एनालॉग पनीर, घी और खोया पर यूपी में बैन, मिलावट मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द।@ 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा, फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, पीएम मोदी का बड़ा विजन।@ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार।@ गांधी से भगत सिंह बनने में नहीं लगेगी देर,रांची प्रदर्शनकारी छात्रों की CM हेमंत को चेतावनी!।@ रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था।@ अतीक के बेटे उमर के काफिले पर एक्शन, 4 गाड़ियां जब्त!।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन' बाबा रामदेव का बड़ा बयान।@ वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल- आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग।@ मुंब्रा हिंदुओं का था और रहेगा,मुस्लिम बहुल इलाके में निकली कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे।@ ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जामा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा-इंडिया आकर स्कैम हुआ'।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -