Posted by : achhiduniya 21 June 2016

पुलिस को दी गई शिकायतों पर कार्रवाई न होने की खबरें कोई नई बात नहीं हैं। शिकायतकर्ताओं के लिए इंसाफ सुनिश्‍चित करने की खातिर महाराष्ट्र सरकार ने सभी सहायक पुलिस आयुक्तों (एसीपी) को शिकायत प्राप्त करने के तीन हफ्तों के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।  फर्जी शिकायत करने वालों को दरकिनार कर वाजिब  शिकायतों पर ध्यान केन्द्रित करे। सरकार के इन निर्देशों से यह तय हो जाएगा कि उच्चाधिकारियोंसे शिकायत किए जाने पर संबंधित थाने की पुलिस एफआईआर करे और कार्रवाई करके उन्हें बताए। इसके चलते हर ऐसी शिकायत पर उच्चाधिकारी को ध्यान देना होगा। राज्य के गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने अनुसार अब से सहायक पुलिस आयुक्तों या पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) द्वारा प्राप्त शिकायतें उसी दिन संबंधित पुलिस थाने में दर्ज होनी चाहिए और जांच शुरू करने के लिए लिखित आदेश तुरंत दिए जाने चाहिए। 
अधिकारी ने बताया, संबंधित एसीपी या डीएसपी को हर प्राप्त शिकायत पर एटीआर दाखिल करना होगा।  यह एटीआर तीन हफ्तों के भीतर शिकायतकर्ता को मुहैया करानी होगी। यदि थानाधिकारी तीन हफ्तों के भीतर एटीआर दाखिल नहीं करता है तो मामले का ब्यौरा एसीपी को उपलब्ध कराना होगा और फिर वे हर महीने के पांचवें दिन इसे अपर मुख्य सचिव (गृह) को सौंपेंगे। इस बात की वजह भी बताएंगे कि शिकायत की जांच क्यों नहीं की गई और रिपोर्ट क्यों नहीं दाखिल की गई? उन्होंने बताया कि सभी एसीपी और डीएसपी को निर्देश दिया गया है कि वे शिकायतों के बेहतर निपटारे के लिए गृह मंत्रालय के फैसलों से अवगत रहें और पुलिस महानिदेशक से कहा गया है कि वे एसीपी-डीएसपी की नियमित कार्यशालाएं आयोजित करें। अधिकारी ने बताया, यदि तीन महीने के बाद भी शिकायत की जांच नहीं की जाती है तो संबंधित शहर के सर्वोच्च पुलिस अधिकारी को ऐसी सभी शिकायतों की सूची गृह मंत्रालय के उपसचिव को सौंपनी होगी। इसके बाद उपसचिव इसे अपर मुख्य सचिव (गृह) को भेजेंगे। फिर अपर मुख्य सचिव (गृह) जरूरी कार्रवाई करेंगे। 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ यूपी पंचायत चुनाव पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने को गलत बताया, इलेक्शन की समयसीमा मांगी।@ कर्णप्रयाग रेल लाइन से बदलेगी तस्वीर,दिल्ली से चारधाम यात्रा आसान होगी, 7 घंटे बचेंगे, मेरठ-ऋषिकेश रैपिड रेल।@ दिल्ली में अब से राजस्व अधिकारियों के पास होगी कार्यकारी मजिस्ट्रेट की पावर, LG ने दी मंजूरी। @ कानुपर-एयरपोर्ट पर विमान के पंखे से महिला ट्रेनी घायल, घटना दबाए रहे अफसर, DGCA की टीम जांच के लिए पहुंची।@ बिहार टेंडर घोटाले पर तेजस्वी के सीएम सम्राट से 20 सवाल, चार्जशीट में बड़ी मछली छोड़ने का आरोप।@ राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला-8 आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी, टिन्नू के घर से ज्वेलरी और कागजात बरामद।@ हिमाचल के चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत- पेड़ों पर लटके मिले शव।@ CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, श्री अकाल तख्त के सामने पेश होंगे AAP के मंत्री-विधायक, हर फैसला स्वीकार।@ रिटायर्ड DIG पर ED का शिकंजा, प्रसांता कुमार दत्ता की 53 करोड़ की संपत्ति अटैच।@ दिल्ली और उत्तराखंड में आतंकी हमले का अलर्ट जारी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था।@ हर घर तक पहुंचेगा नल से जल, ग्रेटर नोएडा में 38 गांवों में तेजी से चल रहा पाइपलाइन काम।@ पीएम मोदी ने किया $175 मिलियन के पैकेज और जन औषधि केंद्र का बड़ा ऐलान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -