Posted by : achhiduniya 12 June 2016


एक दंपति [पति-पत्नी] का वार्तालाप चल रहा था। जो उस जमाने के बारे में है जब मोबाइल नहीं थे, लेकिन दिल की बातें दिल समझ लेता था! चश्मा साफ करते हुए उस बुजुर्ग ने अपनी पत्नी से कहा- हमारे जमाने में मोबाइल नहीं थे..!पत्नी:- पर ठीक पांच बजकर पचपन मिनट पर मैं पानी का ग्लास लेकर दरवाजे पे आती और आप आ पहुंचते....पति:- हां मैंने तीस साल नौकरी की पर आज तक मैं समझ नहीं पाया कि मैं आता इसलिए तुम पानी लातीं या तुम पानी लेकर आतीं इसलिए मैं आता था! हां.. और याद है तुम्हारे रिटायर होने से पहले जब तुम्हें डायबिटीज नहीं था और मैं तुम्हारी मनपसंद खीर बनाती तब तुम कहते कि आज दोपहर में ही ख्याल आया कि खीर खाने को मिल जाए तो मजा आ जाए। 
हां.. सच में.. ऑफिस से निकलते वक्त जो सोचता घर पर आकर देखता हूं कि वही तुमने बनाया है। और तुम्हें याद है जब पहली डिलीवरी के वक्त मैं मायके गई थी और जब दर्द शुरू हुआ मुझे लगा काश तुम मेरे पास होते.. और घंटे भर में तो जैसे कोई ख्वाब हो, तुम मेरे पास थे। पति:- हां.. उस दिन यूं ही ख्याल आया कि जरा देख लूं तुम्हें.....पत्नी:- और जब तुम मेरी आंखों में आंखें डाल कर कविता की दो लाइनें बोलते.....पति:- हां और तुम शर्मा के पलकें झुका देतीं और मैं उसे कविता की 'लाइक' समझता....पत्नी:- और हां जब दोपहर को चाय बनाते वक्त मैं थोड़ा जल गई थी और उसी शाम तुम बरनाल की ट्यूब अपनी जेब से निकालकर बोले इसे अलमारी में रख दो। 
पति:- हां .. पिछले दिन ही मैंने देखा था ट्यूब खत्म हो गई है, पता नहीं कब जरूरत पड़ जाए ये सोचकर मैं ले आया था। पत्नी:- तुम कहते आज ऑफिस के बाद तुम वहीं आ जाना सिनेमा देखेंगे और खाना भी बाहर खा लेंगे....पति:- और जब तुम आतीं तो जो मैंने सोच रखा हो तुम वही साड़ी  पहन कर आतीं... फिर नजदीक जा कर उसका हाथ थाम कर कहा-  हां, हमारे समय में मोबाइल नहीं था,पर.. 'हम दोनों थे। 
'आज बेटा और उसकी बहू साथ तो होते हैं पर.. बातें नहीं......व्हाट्सएप होता हैलगाव नहीं……टैग होता है..... केमिस्ट्री नहीं.....कमेन्ट होता है...... लव नहीं……लाइक होता है...मीठी नोंकझोंक नहीं……अनफ्रेन्ड होता है....उन्हें बच्चे नहीं केन्डीक्रश सागा, टेम्पल रन और सबवे होता है........ छोडो ये सब बातें.... हम अब वायब्रेशन मोड पे हैं.....हमारी बैटरी भी 1 लाइन पे है.......अरे.!! कहां चलीं..? चाय बनाने.....अरे मैं कहने ही वाला था कि चाय बना दो ना....पता है, मैं अभी भी कवरेज में हूं....और मैसेज भी आते हैं...... दोनों हंस पड़े हां, हमारे जमाने में मोबाइल नहीं थे। लेकिन दिल की बातें दिल समझ लेता था।

{ 1 comments... read them below or add one }

  1. Very interesting & message giving story.
    --Shivam Pal

    ReplyDelete

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ एमकेपी कॉलेज देहरादून में ऑनलाइन परीक्षा रैकेट का भंडाफोड़, सर्वर रूम से रिमोट एक्सेस के जरिए हल हो रहे थे पेपर।@ फ्लाइट में लाउड म्यूजिक वालों की खैर नहीं! सहयात्रियों को परेशान किया तो तुरंत उठेगा एक्शन।@ महाशिवरात्रि पर राष्ट्रपति और पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने दीं शुभकामनाएं।@ दिल्ली के रोहिणी में ताबड़तोड़ फायरिंग, गोगी गैंग से जुड़ा युवक मारा गया, इलाके में दहशत।@ लिस्ट में नकली वोटरों के नाम शामिल कर बुरे फंसे ममता के अधिकारी, तय हुई FIR की डेडलाइन।@ गंदी राजनीति से किसानों को डराने की कोशिश,राहुल गांधी पर शिवराज का पलटवार।@ हाथियों के हमले में किसी की जान गई तो खैर नहीं, 12 दिन में दें मुआवजा- CM हेमंत सोरेन का सख्त निर्देश।@ NTA NET JRF रिजल्ट पर DU छात्रों और प्रोफेसरों के सवाल, इतिहास पेपर में 9 बड़ी गलतियां, 84 हजार छात्र प्रभावित।@ किडनी रैकेट केस में दिल्ली के डॉक्टर का आई डोंट रिमेंबर फॉर्मूला, पुलिस पूछताछ में नहीं दे रहा सीधा जवाब।@ कोलंबो में टीम इंडिया का शाही इस्तकबाल, रहमान डकैत वाले अंदाज में अर्शदीप ने डांस से लूटी महफिल।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -