Posted by : achhiduniya 28 June 2016

हर व्यक्ति की प्राथमिकताएं अलग-अलग तरह की होती हैं लेकिन सुंदर, सजा-संवरा घर हर किसी की पहली चाहत होती है। हर व्यक्ति का घर की साज-सज्जा के विषय में अलग तरह का दृष्टिकोण होता है। घर का मेकओवर करने के लिए पहले इसके विषय में अपनी पसंद-नापसंद का एक रफ खाका तैयार करना चाहिए। यदि आप अपने घर का स्वयं मेकओवर करने की योजना बना रहे हैं या इसके लिए किसी इंटीरियर डिजाइनर की मदद लेते हैं, तो घर का मेकओवर करने से पहले इस बात को भी ध्यान में रखें कि आपकी लाइफ स्टाइल कैसी है? यदि आपके घर में अक्सर आगतुंकों का आना-जाना लगा रहता है तो उसके लिए आपको लोगों के बैठने के लिए बढिया सिटिंग अरेंजमेंट करना होगा। यदि आपके घर में सगे-संबंधी, रिश्तेदार अक्सर आते-जाते रहते हैं, तो आपको उनके लिए रात के सोने की व्यवस्था करनी पड़ेगी। जिसके लिए घर में सोफा कम बेड का होना जरूरी है।
 ऐसे लोग अपने ड्राइंग रूम में दीवान रख सकते हैं जिस पर सुंदर कलात्मक कुशन सजा कर रखे जा सकते हैं। जिसके घर में आने वाले मेहमानों को रात में ठहराने में परेशानी न हो। अपने घर को किस तरह तरह का लुक देना है उसे निर्धारित करने के बाद एक बजट का बनाना जरूरी है ताकि जो लुक आप देना चाहते हैं उसे अंजाम तक पहुंचाया जा सके। घर के इंटीरियर के मेकओवर के लिए विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं के पन्ने पलटें।  इंटरनेट पर इससे संबंधित साइटों पर जाएं और वहां से तरह-तरह के आइडियाज लें। बाजार में मौजूद इंटीरियर की मैगजीन्स में समय-समय पर प्रकाशित होने वाले लेखों के माध्यम से पता चल जाता है कि आपके शहर में आजकल कौन सा ट्रेंड चल रहा है और बाजार में किस तरह का फर्नीचर चलन में है। होम डेको स्टोर में ट्रेंडी लाइटिंग का जायजा लें। जानें- समझें कि मार्किट में लेटेस्ट क्या है। आजकल सस्ते फर्नीचर के लिए मार्किट में तरह-तरह के विकल्प मौजूद हैं। 
                                             
अपने सर्किल में लोगों के घरों में जाकर उनके घर के इंटीरियर का जायजा लें। यदि आपको लगता है कि आपके ड्राइंगरूम में रखा टीवी आपके लिए परेशानी का कारण है या फिर ड्राइंगरूम में रखा डाइनिंग टेबल आपके लिए असुविधाएं पैदा करता है, तो टीवी को बेडरूम में शिफ्ट करके या फिर डाइनिंग टेबल को रसोई में ही रख करके इस तरह की असुविधा से बच सकते हैं। यदि आपका घर छोटा है तो अनावश्यक सामानों का ढेर न लगाएं, घर में मौजूद सामान को बेहतर ढंग से स्टोर करें, फोल्डिंग फर्नीचर, कपडो को रखने के लिए आलमारियां हों, छोटे स्थान पर जीवन को बेहतर ढंग से जीने के लिए अपनी सुविधाओं का ध्यान रखें। यदि घर बड़ा है तो घर के बड़े लिविंग रूम को नए ढंग का लुक दें। 
घर के पुराने एंटीक फर्नीचर को कबाड़ी  वाले को देने के बजाय उसे नए ढंग से नए लुक के साथ घर में सजाया जा सकता है। यदि आप कलाप्रेमी हैं और घर में तरह-तरह की पुरानी पेंटिंग्स हैं, तो उन्हें घर की दीवारों को नए रंग में रंगकर नया लुक दिया जा सकता है। पर्दे, कार्पेट और कमरे के फर्श के अनुकूल उन्हें समायोजित करें। घर में रखे गिफ्ट, शोपीस जिन्हें अभी तक इस्तेमाल में नहीं लाया गया है, उनको भी सम्मिलित करें। इससे घर की साज-सज्जा में नए ढंग से बदलाव लाया जा सकता है। 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ यूपी पंचायत चुनाव पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने को गलत बताया, इलेक्शन की समयसीमा मांगी।@ कर्णप्रयाग रेल लाइन से बदलेगी तस्वीर,दिल्ली से चारधाम यात्रा आसान होगी, 7 घंटे बचेंगे, मेरठ-ऋषिकेश रैपिड रेल।@ दिल्ली में अब से राजस्व अधिकारियों के पास होगी कार्यकारी मजिस्ट्रेट की पावर, LG ने दी मंजूरी। @ कानुपर-एयरपोर्ट पर विमान के पंखे से महिला ट्रेनी घायल, घटना दबाए रहे अफसर, DGCA की टीम जांच के लिए पहुंची।@ बिहार टेंडर घोटाले पर तेजस्वी के सीएम सम्राट से 20 सवाल, चार्जशीट में बड़ी मछली छोड़ने का आरोप।@ राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला-8 आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी, टिन्नू के घर से ज्वेलरी और कागजात बरामद।@ हिमाचल के चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत- पेड़ों पर लटके मिले शव।@ CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, श्री अकाल तख्त के सामने पेश होंगे AAP के मंत्री-विधायक, हर फैसला स्वीकार।@ रिटायर्ड DIG पर ED का शिकंजा, प्रसांता कुमार दत्ता की 53 करोड़ की संपत्ति अटैच।@ दिल्ली और उत्तराखंड में आतंकी हमले का अलर्ट जारी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था।@ हर घर तक पहुंचेगा नल से जल, ग्रेटर नोएडा में 38 गांवों में तेजी से चल रहा पाइपलाइन काम।@ पीएम मोदी ने किया $175 मिलियन के पैकेज और जन औषधि केंद्र का बड़ा ऐलान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -