Posted by : achhiduniya 16 June 2016

                                            

मौसम के बदलते ही चाहे बच्चे हो या बड़े-बुढ़े सभी पर इसका प्रभाव पड़ता है कुछ पर आंषिक तो कुछ पर सम्पूर्ण तरीके से फिर शुरू होता है दवा लेने का सिलसिला जिसे कभी भी नजर अंदाज नही करना चाहिए। प्राय: सभी दवा भोजन के बाद ही लेने की सलाह दी जाती है, लेकिन कुछ दवाएं ऐसे भी हैं जिन्हें भोजन के पहले यानी खाली पेट लेने पर ही उनका असर होता है। आमतौर पर टेबलेट या कैप्सूल पानी के साथ ही लेने होते हैं, लेकिन कुछ ड्रग्स ऐसे भी हैं जिन्हें दूध के साथ लेना जरूरी है। हो सकता है डॉक्टर ने नुस्खे में जो दवाएं आपको लिखी हों, उनमें कुछ पानी से और और कुछ दूध से लेने की हों।  कुछ दवाएं दिन में एक बार, कुछ दो बार सुबह शाम, कुछ दिन में तीन बार, सुबह, दोपहर और शाम को लेनी होती है।  इसी प्रकार कुछ दवाओं की टेबलेट या केप्सूल एक साथ दो भी लेने की सलाह दी जा सकती है। कुछ दवाएं जिनमें तनाव दूर करने या नींद लाने का गुण होता है, रात को सोते समय लेने को कहा जाता है। जो दवा जब सुझाई गई है उसे तभी लेना चाहिए। 
कुछ दवाएं ऐसी भी होती हैं जिन्हें डॉक्टर भोजन के आधे से एक घंटे पहले लेने को कहते हैं ताकि अमाशय सुचारू रूप से काम कर सके। कुछ दवाएं फ्रीज में रखनी होती है ताकि उनका तापमान न बढे। शेष सभी दवाएं सामान्य तापमान पर रखी जा सकती हैं। कुछ दवाएं ऐसी हैं जिनका निर्धारित डोज या मात्रा लेना जरूरी है, उससे कम या अधिक नहीं जैसे, डायबिटीज की दवाएं इसका कम या अधिक डोज नुकसानदायक हो सकता है। ब्लड प्रेशर के रोगियों को 24 घंटे में एक गोली लेने से ही काम चल जाता है लेकिन उसका भी एक नियत समय होना चाहिए अन्यथा उसका असर समाप्त हो जाता है और ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है। इसी तरह हृदयरोगियों को भी डॉक्टर द्वारा सुझाई गई दवाएं ताउम्र लेना पड़ सकती है। इन दवाओं को समय पर और निर्धारित मात्रा में लेना जरूरी है। किसी भी टेबलेट को पीसकर या चूरा करके नहीं लेना चाहिए अन्यथा वह तुरंत शरीर में घुल जाएगी और उसका असर लंबे समय तक नहीं रहेगा। कुछ दवाएं ऐसी होती हैं शरीर में धीरे-धीरे घुलती हैं ताकि उनका असर चौबीस घंटे तक बना रहे। 
इसी प्रकार, केप्सूल को खोलकर नहीं लेना चाहिए। यदि डॉक्टर ने आपको सिरप लिखा है तो उसे हिलाकर लें ताकि उसके तत्व मिल जाएं। बिना हिलाएं लेने से उसके ठोस पदार्थ नीचे बैठ जाते हैं। कुछ दवाएं खासतौर पर आंख, नाक, कान में डालने वाले ड्राप्स को खोलने के बाद एक सप्ताह तक ही इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा नहीं कि उसकी एक्सपायरी डेट में समय हो तो छह महीने तक उसका इस्तेमाल करें। कुछ दवाएं, खासतौर पर एंटीबायोटिक का पूरा कोर्स लेना जरूरी होता है। आमतौर पर डॉक्टर पांच दिन की दवाएं देते हैं। यदि दवाई खत्म हो गई हो तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही उसे बंद करे अपनी मर्जी से नही यह आपकी सेहत का मामला है सेहत से बड़ी कोई दौलत नही होती।   

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ईरान-इजरायल युद्ध ने किसान-व्यापारियों को दे दी टेंशन, मुंबई के JNPT पोर्ट पर कंटेनरों की कतार।@ नीतीश के बेटे निशांत की पॉलिटिक्स में ग्रैंड एंट्री।@ ईरान में खामेनेई की हत्या पर सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी ने उठाए सवाल, कहां- संसद में हो चर्चा।@ PM मोदी के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ बने डिजिटल दुनिया के बेताज बादशाह।@ खामेनेई की मौत पर जम्मू -कश्मीकर में पत्थ रबाजी, पुलिस की चेतावनी- कड़ी कार्रवाई होगी।@ बिना घूस भर्ती, उम्र सीमा में 5 साल की राहत, 7वां वेतन आयोग लागू,बंगाल में अमित शाह का बड़ा वादा।@ सेक्स क्राइम की जानकारी नहीं थी-एपस्टीन केस में बिल क्लिंटन से पूछताछ का वीडियो जारी, हिलेरी का फूटा गुस्सा।@ युवाओं को नशों के खतरे से बचाने के लिए पंजाब सरकार की लड़ाई लगातार जारी रहेगी- CM भगवंत मान।@ DTC बसों में पिंक कार्ड अनिवार्य करने पर सियासी घमासान, सौरभ भारद्वाज ने लगाए बीजेपी पर आरोप।@ ईरान के स्कूल में मारी गईं 165 बच्चियों के लिए JCB से खोदी गईं कब्रें।@ ईरान पर इजरायल-अमेरिका का हमला, पाकिस्तानियों पर टूटा कहर। @ भिंड में बुजुर्ग महिला से पुलिस ने की मारपीट! DIG ने चौकी प्रभारी को किया लाइन अटैच।@ नायब सिंह सरकार का बजट हरियाणा के लोगों के सपनों को तोड़ने वाला बजट- अनुराग ढांडा।@ खाड़ी देशों में फंसे युवाओं और विद्यार्थियों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है पंजाब सरकार-सीएम भगवंत मान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -