Posted by : achhiduniya 25 June 2016

शब्द के न हाथ और पांव एक शब्द घाव करे ,दूजा करे मलहम का काम.....आप सिगरेट, स्लेट, मास्टर, रेल, कॉलेज, स्कूल, स्टेशन, फीस, टिकट, कमीशन, एजेंट, रजिस्टर, डॉक्टर लालटेन, कोट, बटन, सिनेमा, पेंच, हॉकी, चॉक, बूट, सूट, पैंसिल, रेडियो आदि का प्रयोग दिन में दस बार करते होंगे, परंतु क्या आप जानते हैं कि ये सब अंग्रेजी भाषा के शब्द हैं, परंतु यदि आप बोलचाल की भाषा में ट्यूशन- व्यूशन या सिगरेट-विगरेट कहते हैं तो आप हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं का प्रयोग करते हैं। परंतु एक बात और जान लें, ट्यूशन और सिगरेट का अर्थ है परंतु व्यूशन व विगरेट का अर्थ कुछ नहीं है। है न मजेदार बात अर्थात शब्दों का अर्थ होता भी है और नहीं भी।  
आइए जानें कि अलमारी, साबुन, कप्तान, तंबाकू, तौलिया (टावेल) बाल्टी, कमरा, पिस्तौल, पादरी, गिरजा किस भाषा के शब्द हैं, बताइए तो जरा? ये पुर्तगाली भाषा से हिन्दी में आए हैं। यदि आप इनका प्रयोग करते हैं तो इसका मतलब यह हुआ कि आप पुर्तगाली शब्द बोलते हैं। उस्ताद, रेशम, जहान, चाकू, आदमी, गुलाब, चश्मा, बाग (बगीचा), दुकान, कलम, दोस्त, कारखाना, खरगोश, जमीन, रूमाल, साकी, सिपाही, सितार, शहर, रास्ता, सुराही,फारसी के शब्द हैं जो बहुधा हिन्दी प्रयोग में आते हैं। गरीब, अमीर, ईमानदार, इन शब्दों से भला कौन परिचित न होगा? और दुनिया, अदालत, किताब, दौलत, हुक्का, किस्सा और मालिक शब्दों का प्रयोग भला ऐसा कौन होगा जो न करता होगा? ये अरबी भाषा के शब्द हैं। अब आइए देखें कि बुलबुल, काबू (अधिकार), तमाशा, लाश, गलीचा, दरोगा, तमगा और तोप किस भाषा के शब्द हैं। 
ये तुर्की भाषा के शब्द हैं। यदि मैं आपसे कहूं कि मेरे निवास, आवास, सदन, भवन, नीड़ या सद्नीड पर पधारें तो शायद आप नहीं आ पाएंगे मेरे घर पर मकान और घर ऐसा शब्द है जो सभी जानते हैं। इनमें से मकान उर्दू से आया है और घर हिन्दी से। कुछ शब्द और मजेदार होते हैं जैसे- दाल रोटी यदि उन्हें अलग करें तो इनका कोई अर्थ नहीं जैसे रो या टी का कोई अर्थ नहीं। हिन्दी और संस्कृत में यौगिक से शब्द बनते हैं, जैसे विद्यालय विद्या+आलय से बना है। चरणकमल और गुणगान एक शब्द होकर भी शब्द और विभिन्न दो अर्थ वाले शब्दों से बनते हैं जैसे चरण यानी पाव, कमल यानी कम (एक फूल) परंतु ऐसे चरण जो कमल जैसे ही मिलकर यहां पर एक विशिष्ट अर्थ वाला शब्द बन जाता है। चारपाई से कौन परिचित नहीं होगा? परंतु चार पैर होने पर भी जानवर को चारपाई नहीं कहा जाता है। है न मजेदार शब्दों की दुनिया। 

आइए यह भी जान लें कि वही भाषा विकसित और जीवित रहती है जिसमें अन्य भाषाओं के शब्द ग्रहण करने व पचाने की शक्ति हो।  अंग्रेजी भाषा में ग्रीक, र्जमन, जापानी, चीन, पुर्तगाली न जाने कितनी भाषाओं के शब्द मिले हैं कि मत पूछिए।  इस प्रकार हिन्दी में भी शब्द मिल गए हैं। महानदी और सागर जल की तरह इन्हें अलग-अलग करना नामुमकिन है। शब्दों की निराली दुनिया बहुत लंबी चौड़ी, विशाल, अथाह है बस इसमें गोते लगाते जाइए और आनंद उठाइए। मजेदार शब्दों की दुनिया अच्छी दुनिया की तरफ से आप सभी के लिए। 

{ 2 comments... read them below or Comment }

  1. चाकू तुर्की है ना कि फ़ारसी और आपने दुकान भी गलत बताया हुआ है

    ReplyDelete
  2. माँ किस भाषा का शब्द है

    ReplyDelete

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ यूपी पंचायत चुनाव पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने को गलत बताया, इलेक्शन की समयसीमा मांगी।@ कर्णप्रयाग रेल लाइन से बदलेगी तस्वीर,दिल्ली से चारधाम यात्रा आसान होगी, 7 घंटे बचेंगे, मेरठ-ऋषिकेश रैपिड रेल।@ दिल्ली में अब से राजस्व अधिकारियों के पास होगी कार्यकारी मजिस्ट्रेट की पावर, LG ने दी मंजूरी। @ कानुपर-एयरपोर्ट पर विमान के पंखे से महिला ट्रेनी घायल, घटना दबाए रहे अफसर, DGCA की टीम जांच के लिए पहुंची।@ बिहार टेंडर घोटाले पर तेजस्वी के सीएम सम्राट से 20 सवाल, चार्जशीट में बड़ी मछली छोड़ने का आरोप।@ राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला-8 आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी, टिन्नू के घर से ज्वेलरी और कागजात बरामद।@ हिमाचल के चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत- पेड़ों पर लटके मिले शव।@ CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, श्री अकाल तख्त के सामने पेश होंगे AAP के मंत्री-विधायक, हर फैसला स्वीकार।@ रिटायर्ड DIG पर ED का शिकंजा, प्रसांता कुमार दत्ता की 53 करोड़ की संपत्ति अटैच।@ दिल्ली और उत्तराखंड में आतंकी हमले का अलर्ट जारी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था।@ हर घर तक पहुंचेगा नल से जल, ग्रेटर नोएडा में 38 गांवों में तेजी से चल रहा पाइपलाइन काम।@ पीएम मोदी ने किया $175 मिलियन के पैकेज और जन औषधि केंद्र का बड़ा ऐलान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -