- Back to Home »
- Politics »
- U P विधानसभा चुनाव मे क्या होगी प्रियंका की भूमिका.....
Posted by : achhiduniya
30 June 2016
उत्तर
प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं इस बात मत्ते नजर रखते हुए प्रियंका
[गांधी] वाड्रा की सक्रिय राजनीतिक भूमिका की मांग उठने के बीच कांग्रेस ने कहा कि वह सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ
मिलकर तय करेंगी कि वह इस महत्वपूर्ण राज्य में क्या भूमिका निभाएंगी। यह जानकारी
पार्टी प्रवक्ता शोभा ओझा ने दी। उनसे पूछा गया था कि प्रियंका कांग्रेस अध्यक्ष
सोनिया के लोकसभा क्षेत्र रायबरेली और उपाध्यक्ष राहुल के संसदीय क्षेत्र अमेठी के
बाहर पार्टी के लिए सर्मथन जुटाएंगी और उत्तर प्रदेश में उनकी क्या भूमिका होगी? हाल ही में उत्तर प्रदेश के प्रभारी नियुक्त किए गए वरिष्ठ नेता गुलाम
नबी आजाद पहले ही पूरे राज्य में प्रियंका के चुनाव प्रचार करने की वकालत कर चुके
हैं। कांग्रेस ने संकेत दिया है कि वह विधानसभा चुनावों से पहले अपने मुख्यमंत्री
पद के दावेदार की घोषणा कर सकती है। पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने राज्य
में 403 में से केवल 28 सीटों पर जीत
हासिल की थी। 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को 80 में से केवल दो सीटों पर जीत हासिल हुई, जो राहुल और
सोनिया की सीट हैं। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 1989 से 'मंडल-मंदिर' की राजनीति के उभरने के बाद से खोए अपने
आधार को पाने की जुगत में है।